---Advertisement---

Fog Alert 13 Dec 2025: बिहार, झारखंड में सर्द हवाओं ने लोगों की बढ़ाई टेंशन, तो इन जगहों पर लो विजिबिलिटी से आम जनजीवन प्रभावित; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 13 Dec 2025: उत्तर से लेकर पश्चिम तक ठंड ने तबाही मचा रखी है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 12, 2025 6:30 अपराह्न

Fog Alert 13 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 13 Dec 2025: उत्तर से लेकर पश्चिम तक ठंड ने तबाही मचा रखी है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे है। इसके बावजूद ठंड ने तबाही मचा रखी है। इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तो कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कें नदारद है, दूर की गाड़ियां तक नहीं दिखाई दे रही है। इसकी बीच विभाग ने देश के कई राज्यों में घने कोहेरे का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि नया साल शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है। इसी बीच विभाग ने वेदर रिपोर्ट जारी कर दी है।

बिहार, झारखंड में सर्द हवाओं ने लोगों की बढ़ाई टेंशन

बिहार ही नहीं देश के कई जगहों पर हड्डी गला देने वाली ठंड की शुरूआत हो चुकी है। बिहार, झारखंड में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिराटव दर्ज की गई है। इसके अलावा सर्द हवाएं परेशानी का सबब बनी हुई है। अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर विभाग ने सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं झारखंड में स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मिथिलांचल समेत अन्य रीजन कोहरे की गिरफ्त में रहेंगे और कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

इन जगहों पर लो विजिबिलिटी से आम जनजीवन प्रभावित

आईएमडी के अनुसार पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय बहुत घना (दृश्यता <50 मीटर) से घना कोहरा अस्थायी रूप से देखा गया; हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मणिपुर और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) देखा गया। वहीं अमृतसर में विजिबिलिटी 00 मीटर, एम्स कुशीनगर, गोरखपुर (आईएएफ) और एम्स अयोध्या में विजिबिलिटी 00 मीटर, बलिया और बस्ती में 30 मीटर, आज़मगढ़ में 50 मीटर, बरेली में 40, मुरादाबाद में मोरादाबाद 50 मीटर रहने की संभावना है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 50 मीटर, असम के जोरहाट में विजिबिलिटी 50 मीटर रहने की संभावना है। इसके अलावा भी कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रहने की उम्मीद है। जो चिंता का विषय है। लो विजिबिलिटी के कारण यातायात प्रभावित होने की उम्मीद है। ट्रेनें लेट, फ्लाइट डिलेय और हाईवे पर एक्सीडेंट होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026