---Advertisement---

Fog Alert 14 Jan 2026: मकर संक्रांति के दिन इन राज्यों में घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी, जानें बिहार में कैसा रहेगा वेदर; चेक करें अपडेट

Fog Alert 14 Jan 2026: देशभर में मौसम ने आफत मचा रखी है। स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2026 6:25 अपराह्न

Fog Alert 14 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 14 Jan 2026: देशभर में मौसम ने आफत मचा रखी है। स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन मौसम पूरी तरह से खराब रहने वाला है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर, तो बिहार में घना कोहरा का अलर्ट, वहीं दक्षिण में भयंकर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

मकर संक्रांति के दिन इन राज्यों में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में 15 जनवरी 2026 तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, और कुछ इलाकों में 20 जनवरी 2026 तक घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 जनवरी 2026 तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

20 जनवरी 2026 को भी कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 से 20 जनवरी 2026 के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 15 और 16 जनवरी 2026 को भी कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। यानि देशभर में मौसम की पार पड़ने वाली है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल – Fog Alert 14 Jan 2026

मौसम विभाग की तरफ से जिन 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, और कटिहार शामिल है। इसके साथ ही 15 जनवरी को पश्चिमी बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। जिससे घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में 13 और 14 जनवरी, 2026 को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी, 2026 को कुछ इलाकों में पाला पड़ने की बहुत अधिक संभावना है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-थलग इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान ठंड के दिन रहने की संभावना बहुत अधिक है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026