---Advertisement---

Fog Alert 16 Jan 2026: दिल्ली, हरियाणा समेत इन इलाकों में ठंड की दोहरी मार, तो इन जगहों पर घने कोहरे से मचेगी तबाही; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 16 Jan 2026: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक और बिहार से लेकर बंगाल तक, मौसम का कहर इस कदर है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 15, 2026 5:33 अपराह्न

Fog Alert 16 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 16 Jan 2026: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक और बिहार से लेकर बंगाल तक, मौसम का कहर इस कदर है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। ठंड के साथ-साथ शीतलहर और पाला ने भी परेशानी बढ़ा दी है। लोग अलाव के सहारा ले रहे है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो ठंड की दोहरी मार ने दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कल की बात करें तो विभाग ने घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर अन्य राज्यों की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

दिल्ली, हरियाणा समेत इन इलाकों में ठंड की दोहरी मार

विभाग के अनुसार 17 जनवरी 2026 तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी 2026 तक और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 20 जनवरी 2026 तक घना कोहरा छाया रहेगा। 18 जनवरी 2026 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 19 जनवरी 2026 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 जनवरी 2026 और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 जनवरी 2026 को भी घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश में 17 तारीख तक, पश्चिमी राजस्थान में 16 तारीख तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 19 तारीख तक, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में 16 से 19 तारीख तक और असम और मेघालय में 18 जनवरी तक कुछ इलाकों में सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार समेत इन इलाकों में मौसम का हाल – Fog Alert 16 Jan 2026

उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक शीत दिवस रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 3 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर इन दिनों बर्फ का गोला बना हुआ है! हालांकि, तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, फिर भी माइनस में बना हुआ है। फिलहाल, कश्मीर घाटी में ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर जारी है, जो 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि का होता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Rashifal 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Rain Alert 22 July 2026

जुलाई 21, 2026