---Advertisement---

Fog Alert 21 Nov 2025: अलर्ट! इन जगहों पर तापमान पहुंचा माइनस 10 डिग्री के नीचे, तो एमपी, राजस्थान में शीतलहर से बढ़ेगी कंपकंपी; विभाग ने जारी की चेतावनी

Fog Alert 21 Nov 2025: दक्षिण बारत में मसूलाधार बारिश और तूफान से तबाही मची हुई है, तो वहीं उत्तर भारत में ठंड का आगमन हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 20, 2025 6:27 अपराह्न

Fog Alert 21 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 21 Nov 2025: दक्षिण भारत में मसूलाधार बारिश और तूफान से तबाही मची हुई है, तो वहीं उत्तर भारत में ठंड का आगमन हो चुका है। कई जगहों पर तो माइनस 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। पानी पूरी तरह से जम चुका है। रोजमर्रा की चीजे जुटाने में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं बिहार, यूपी, झारखंड समेत कई जगहों पर घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसके अलावा विभाग ने ठंड के लगातार बढ़ते प्रकोप को लेकर एक एडवाइजरी जारी कर दी है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर अपडेट।

इन जगहों पर तापमान पहुंचा माइन्स 10 डिग्री के नीचे

पहाड़ों पर हड्डी गलाने देने वाली ठंड की शुरूआत हो चुकी है। उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में तो विभाग ने भंयकर बर्फबारी की अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में मौसम की बात करें तो बद्रीनाथ नाथ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीच पहुंच चुका है। इसके अलावा केदारनाथ में माइनस 11 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। रूद्रप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो कुपवाड़ा, कुलगाम, पहलगाम समेत कई जगहों पर तो तापमान माइन्स में पहुंच चुका है। जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

एमपी, राजस्थान में शीतलहर से बढ़ेगी कंपकंपी – Fog Alert 21 Nov 2025

अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर पुरानी से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा (50-200 मीटर) की स्थिति बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 6 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी। तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026