---Advertisement---

Fog Alert 29 Nov 2025: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कोहराम, तो बिहार समेत इन राज्यों में शीतलहर, कनकनी का डबल अटैक; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 29 Nov 2025: उत्तर भारत में ठंड पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। जिसकी वजह से विभाग ने कई राज्यों में चेतावनी जारी कर दी है। कहीं कोहरा तो कहीं शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 28, 2025 6:26 अपराह्न

Fog Alert 29 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 29 Nov 2025: दिल्ली से लेकर बिहार तक और यूपी से लेकर कश्मीर तक लोगों को मौसम की मार झेलना पड़ रहा है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर घने कोहरा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों की बात करें तो तापमान लगातार माइनस में जा रहा है। लोगों को बर्फबारी मिल रही है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कोहराम – Fog Alert 29 Nov 2025

29 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, 29 और 30 तारीख को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 तक पूर्वी राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं हरियाणा में भी स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। इसके अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

बिहार समेत इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी

बिहार में पछुआ हवा बहने के कारण हवाओं की गति तेज हो गई है, जिससे ठंड और बढ़ गया है। यानि बिहार में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक होने वाला है। छपरा, कटिहार, जमुई, भागलपुर, बेगूसराय में घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा यूपी, राजस्थान,एमपी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अगले 48 घंटों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है तथा उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। माना जा रहा है कि चक्रवाती तूफान दितवाह आने से भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और ठंड और तेजी से बढ़ेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026