---Advertisement---

Fog Alert 3 Jan 2026: घने कोहरे की मार से इन राज्यों का हाल बेहाल, लो विजिबिलिटी का रेड अलर्ट जारी; वेदर रिपोर्ट बढ़ाएगी टेंशन; इन बातों को ना करें इग्नोर

Fog Alert 3 Jan 2025: देशभर के कई राज्यों में घने कोहरे से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। सड़कें सुनसान है, गाड़ियां रेंग रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 2, 2026 6:05 अपराह्न

Fog Alert 3 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 3 Jan 2026: देशभर के कई राज्यों में घने कोहरे से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। सड़कें सुनसान है। गाड़ियां रेंग रही है। फ्लाइटें देरी से उड़ान भर रही है। तो ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। यानि घने कोहरे से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है। वहीं कई शहरों पर जीरो विजिबिलिटी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी ने गाड़ी चालकों को कुछ सावधानियां बरतनें के लिए कहा है, ताकि हादसे को टाला जा सके।

घने कोहरे की मार से इन राज्यों का हाल बेहाल

आईएमडी के अनुसार भारत के कई क्षेत्रों में 3 जनवरी की सुबह तक घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद,

झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। बता दें कि देश के आधे से ज्यादा राज्यों में कल यानि 3 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

लो विजिबिलिटी का रेड अलर्ट जारी – Fog Alert 3 Jan 2026

विभाग के मुताबिक उधमपुर – 0, जम्मू हवाई अड्डा – 50, अमृतसर -0, हलवारा -10, बल्लोवाल सौंखरी – 80, आगरा- 00, हमीरपुर -20, मोरादाबाद और झाँसी -100, आजमगढ़ – 00, भिवानी, करनाल, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई शहरों में विभाग ने लो विजिबिलिटी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने धीरे गाड़ी चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखने। फॉग लाइट या लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करने और यातायात संबंधी सलाह और मौसम संबंधी अपडेट पालन करने की सलाह दी है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिया घटनाओं को रोका जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026