---Advertisement---

Fog Alert 30 Nov 2025: मध्य प्रदेश से लेकर हिमाचल तक घने कोहरे की मार से हाल बेहाल, तो इन राज्यों में शीतलहर ने बढ़ाई टेंशन; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 30 Nov 2025: अगले 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2025 7:04 अपराह्न

Fog Alert 30 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 30 Nov 2025: देशभर में मौसम का बदलाव तेजी से हो रहा है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कहीं शीतलहर, तो कहीं भयंकर बारिश, तो कहीं तेज तूफान का विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। दिल्ली से लेकर बिहार तक और उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

मध्य प्रदेश से लेकर हिमाचल तक घने कोहरे की मार – Fog Alert 30 Nov 2025

30 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में और 30 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। 2025 को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 30 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान पंजाब के कुछ इलाकों में और 30 नवंबर, 2025 को ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और मणिपुर के कुछ स्थानों पर घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) छाए रहने की संभावना है। पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर की संभावना है।

देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दक्षिण के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान दितवाह ने अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवाती तूफ़ान दित्वा के कारण तटीय तमिलनाडु में 29-30 के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में 30 नवंबर, 2025 को अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में ठंड ने पूरी तरह से चपेट ले लिया है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पहाड़ों पर भी लगातार बर्फबारी जारी है। जिसकी वजह से परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026