---Advertisement---

Jammu and Kashmir के कुपवाड़ा में फिर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है। यहां घुसपैठ के दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकी मार गिराए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 12:30 अपराह्न | Updated: जून 23, 2023 3:19 अपराह्न

Jammu and Kashmir
Follow Us
---Advertisement---

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई है। कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। ये कार्रवाई माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में की गई है, जहां से आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इस ऑपरेशन को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें: रायपुर के बाद अब बिलासपुर में महारैली की तैयारी, 2 जून को हुंकार भरेगी AAP, अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भी होंगे शामिल

जॉइंट ऑपरेशन में चार आतंकी ढेर

पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में POK की तरफ से पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसे नाकाम कर दिया गया है। पुलिस और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन में चार आतंकियों को ढेर किया गया है। सभी आतंकी भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

16 जून को केरन में हुई थी घुसपैठ

बता दें कि इससे पहले 16 जून, शुक्रवार को भी कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश हुई थी। उस दौरान भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ये सभी आतंकि नियंत्रण रेखा (LOC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी पर बड़ी बात बोल गए ये कांग्रेस नेता, कहा- मौका था, पर उन्होंने गंवा दिया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 7, 2026

Amit Shah

अगस्त 7, 2026

Punjab News

अगस्त 6, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 6, 2026

Rashifal 7 August 2026

अगस्त 6, 2026