---Advertisement---

Fraud Alert: SBI ने अपने ग्राहकों को नए साइबर फ्रॉड को लेकर दी चेतावनी, यहा जानें बचाव के उपाय

Fraud Alert: एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 19, 2024 2:20 अपराह्न

Fraud Alert
Follow Us
---Advertisement---

Fraud Alert: देश के सबसे बड़े सरकार बैंक एसबीआई समय – समय पर अपने ग्राहको को साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट करते रहता है। एसबीआई ऐसी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से देता है। गौरतलब है कि समय के साथ-साथ साइबर क्राइम में इस्तेमाल होने वाले नए-नए उपायों को लेकर बैंक अपने ग्राहकों को सजग करता है। एक बार फिर एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

SBI ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1791851056260936028

एसबीआई ने अपने ट्वीट में लिखा कि “एसबीआई ग्राहक धोखेबाजों से सावधान रहें। यह देखा गया है कि धोखेबाज एसबीआई रिवार्ड पॉइंट्स को भुनाने के लिए एसएमएस या व्हाट्सएप पर एपीके और संदेश भेज रहे हैं। कृपया ध्यान दें कि एसबीआई कभी भी लिंक या अनचाहे एपीके साझा नहीं करेगा। एसएमएस या व्हाट्सएप पर ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या अज्ञात फ़ाइलें डाउनलोड न करें”। बढ़ती डिजिटल दुनिया में, व्यक्तियों के लिए वित्तीय संपत्तियों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रति सतर्क और सक्रिय रहना महत्वपूर्ण है।

कैसे करें बचाव?

आजकल कई प्रकार के साइबर फ्रॉड किए जा रहे है। इसमे सबसे ज्यादा आम लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि आप कुछ जरूरी दिशा निर्देश का पालन कर साइबर फ्रॉड से बच सकते है।

●ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क रहना चिाहिए।

●ग्राहकों को कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अज्ञात फ़ाइलों को डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

●समय-समय पर अपने अकाउंट, एटीएम पीन का पासवर्ड बदलना चाहिए।

●आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर, यूपीआई पिन आदि को गोपनीय रखनी चाहिए।

इन छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखकर ग्राहक साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बच सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026