---Advertisement---

Ghaziabad News: पर्सनल सिक्योरिटी और ‘ALL BLACK’ काफिले में चलते हुए कारोबारी दिखा रहा था ‘भौकाल’, फिर पुलिस ने की अच्छे से खातिरदारी

Ghaziabad News: लोगों को प्रायः देखा गया है, कि वह फेमस होने के लिए अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं। जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है, तब से लोगों का धड़ल्ले से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ऐसे में जो लोग भारतीय संविधान (कानून) के प्रति उल्लंघन करते हुए पाए जा रहे हैं। ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 22, 2023 6:49 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: लोगों को प्रायः देखा गया है, कि वह फेमस होने के लिए अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं। जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है, तब से लोगों का धड़ल्ले से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ऐसे में जो लोग भारतीय संविधान (कानून) के प्रति उल्लंघन करते हुए पाए जा रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस भी एक्शन लेने से पीछे नहीं हट रही। ठीक ऐसी ही एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक कारोबारी पर डंडा चलाया है। खबरों की मानें तो कारोबारी महोदय खुलेआम सड़कों पर अपने बाउंसरों को लेकर ‘ALL BLACK’ काफिले में चलते हुए जोर-जोर से हूटर बजा रहे थे। जिसके बाद कारोबारी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। 

कारोबारी पर ट्रैफिक पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन 

बता दें कि पूरी घटना गाजियाबाद के नेहरू नगर की है। दरअसल यहां पर एक कारोबारी ने अपने 4 बॉडीगार्डों  को लेकर सभी काले कलर के गाड़ियों में घूम रहे थे। इसके अलावा वह रोड पर जोर-जोर से हूटर भी बजा रहे थे। ऐसे में किसी ने कारोबारी के काफिले का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। ऐसे में मामले को तूल पकड़ता देख गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। बताया जा रहा है गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कारोबारी के दो गाड़ियों पर 21हजार का चालान किया है साथ ही उसके चारों बाउंसरों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर प्रतिदिन देखने को मिल रहे है ऐसे केस 

अभी कुछ दिन पहले है दिल्ली एनसीआर में एक कार चालक ने दूसरे कार चालक के ऊपर ब्रेजा कार चढ़ाने की कोशिश की थी। तब दूसरे व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए ब्रेजा कार के बोनट पर चढ़ जाता है। जिसके बाद कार चालक उसको घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले जाता है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मंगोलपुरी में एक प्रेमी युगल का बाइक वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता था, कि बाइक के आगे टंकी पर बैठकर एक लड़की अपने प्रेमी को गले लगा रही थी। तब दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील किया था, कि आप ऐसा जानलेवा हरकत सड़कों पर न करें।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026