---Advertisement---

Ghaziabad News: मॉल्स-मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां में जाने वाले लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, गाजियाबाद में नए नियम की तैयारी!

Ghaziabad News: पिछले दिनों गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड ने बैठक में 18 प्रस्तावों में से 16 पर मुहर लगा दी थी। ऐसे में अब नए प्रस्तावों के मुताबिक नगर निगम वाटर टैक्स में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा शहर में अब मॉल्स-मल्टीप्लेक्स, होटल-रेस्तरां इत्यादि घूमने फिरने वाले जगहों पर जाना महंगा पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण यह, कि गाजियाबाद नगर निगम एक प्रस्ताव के जरिए कमर्शियल प्रॉपर्टी, दुकानों समेत कई प्रकार के उद्योग पर खर्च बढ़ाने वाला है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 4, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जानकारी की मुताबिक गाजियाबाद शहर में अब मॉल्स-मल्टीप्लेक्स, होटल-रेस्तरां इत्यादि घूमने फिरने वाले जगहों पर जाना महंगा पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण यह, कि गाजियाबाद नगर निगम एक प्रस्ताव के जरिए कमर्शियल प्रॉपर्टी, दुकानों समेत कई प्रकार के उद्योग पर खर्च बढ़ाने वाला है। इसके लिए नगर निगम टैक्स के जरिए वसूली करेगा। ऐसे में इसका सीधा असर न सिर्फ दुकानदारों और प्रॉपर्टी मालिकों पर पड़ेगा, बल्कि आम जनता पर भी पड़ेगा। दुकानदार जाहिर सी बात है, यदि नगर निगम खर्च बढ़एगा। ऐसे में दुकानदार भो लोगों से अधिक चार्ज सामानों पर करेंगे। 

         

वाटर टैक्स बढ़ाने की है तैयारी

गाजियाबाद नगर निगम एक के बाद एक कड़े फैसले लेते जा रहा है। पिछले दिनों बोर्ड ने बैठक में 18 प्रस्तावों में से 16 पर मुहर लगा दी थी।  ऐसे में अब नए प्रस्तावों के मुताबिक नगर निगम वाटर टैक्स में बढ़ोतरी कर सकता है। बता दें कि अब तक नगर निगम पानी के कर  जितना आमदनी करता है, उससे कहीं 10 गुना ज्यादा वह हर साल पानी की आपूर्ति पर खर्च करते हुए फंड्स पर करता है। ऐसे में अब इस मामले पर विचार किया जा रहा है। अब देखना होगा पानी टैक्स को लेकर नगर निगम प्रस्ताव पर कब मुहर लगाएगा।      

पानी के लिए यूजर चार्ज देना होगा !

पानी को लेकर अब नगर निगम ढिलाई नहीं बरतने वाला है। इसके लिए उसने आगामी वित्तीय वर्ष से पानी की चार्ज बढ़ाने वाला है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम अगले वित्तीय वर्ष से शहर के यूजर पर पानी के लिए प्रति एक हजार लीटर 32 रुपये तक चार्ज कर सकता है। इसके लिए तेजी से नए नियम बनाने पर विचार किया जा रहा है। पिछले दिनों बैठक में नगर निगम ने डीजल जनरेटर पर बैन लगा दिया था। वहीं उससे पहले कुत्ते पालने को लेकर भी लोगों की अपील पर नए और सख्त नियम बनाए थे।    

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment