---Advertisement---

Ghaziabad News: सड़क पर जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा, ट्रैफिक से बचने के लिए पुलिस ने निकाला फुलप्रूफ प्लान

Ghaziabad News: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन कई जगह पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फैलाकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में इस दिन सड़कों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 15, 2023 10:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन कई जगह पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फैलाकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में इस दिन सड़कों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी कड़ी में दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में यातायात की व्यवस्था को ठीक करने के लिए कई तरह के प्लान बनाए गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, ऐसा ही कुछ प्लान गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी बनाया है। गाजियाबाद में जाम से निपटने के लिए ट्राफिक पुलिस ने एक फुलप्रूफ फार्मूला निकाला है। इस फार्मूला के तहत ट्राफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को दो शिफ्ट में बांटा गया है।

152 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

गाजियाबाद पुलिस द्वारा इस फैसले से लोगों को सड़कों पर मिलने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, जाम की समस्या को कम व यातायात को बहाल करने के लिए कई नई जगहों पर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। गाजियाबाद में पहले 183 स्थानों‌ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते थे जिसे घटाकर 152 कर दिया गया है। अब पूरे शहर में 152 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस पर अधिकारियों का कहना है कि, ऐसा करने से ट्रैफिक पुलिस द्वारा कवर किए जाने वाले क्षेत्र में नहीं आई है बल्कि ऐसा करने से शहर के एक बड़े हिस्से को कवर किया जाएगा।

2 शिफ्टों में बाटी गई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी

गाजियाबाद में यातायात को बहाल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को दो शिफ्टों में बांटा गया है। मौजूदा समय में पुलिसकर्मी सुबह 7:30 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी करते थे। इस बीच उनका 2 घंटे का ब्रेक पीरियड मिलता था।। लेकिन अब इस बदलाव के बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को दो शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ेगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक की एक शिफ्ट रहेगी और उसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक दूसरी शिफ्ट चालू हो जाएगी। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, एडीसीपी ने इस बारे में बताया कि, नया सिस्टम 16 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा कुछ दिन फीडबैक लिया जाएगा इसके बाद अगर किसी सुधार की आवश्यकता होगी तो उसे लागू किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026