---Advertisement---

डॉक्टर के निलंबन मामले में चौतरफा घिरे Goa Health Minister, सीएम Pramod Sawant ने दी कड़ी प्रतिक्रिया; जानें पूरी डिटेल

Goa Health Minister: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री Vishwajeet Rane डॉक्टर के निलंबन मामले में चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे है। वहीं अब मुख्यमंत्री ने इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 5:19 अपराह्न

Goa Health Minister
Follow Us
---Advertisement---

गोवा के स्वास्थय मंत्री Vishwajeet Rane बीते दिन से ही सुर्खियों में बने हुए है, दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह एक अस्पताल के सीनियर डॉक्टर को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे है, साथ ही वहीं उनसे अभद्र भाषा का प्रकोप करते हुए आ रहे है। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से गरमा गया है, हालांकि अब गोवा के सीएम Pramod Sawant ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और गोवा के लोगों को आश्वासन भी दिया है। इसके साथ Goa Health Minister चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे है।

डॉक्टर के निलंबन मामले में चौतरफा घिरे Goa Health Minister

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री Vishwajeet Rane डॉक्टर के निलंबन मामले में चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे है। बीते दिन Goa Health Minister का वीडिय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसे गोवा कांग्रेस ने शेयर किया है। जहां वह सीनिय डॉक्टर ( CMO) को कहते हुए नजर आ रहे है कि मेरे सामने खड़े होकर जेब से हाथ निकालो,

अपना मास्क उतारो, उसे तुरंत सस्पेंड करो, ‘यहाँ से चले जाओ, इससे पहले कि मेरा बीपी बढ़ जाए और मैं तुम्हारे खिलाफ कोई और कार्रवाई करूँ, बस चुप रहो’ बता दें कि वीडियो में मंत्री इन सभी वाक्यों क उपयोग करते हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल की धमकी दे दी, साथ ही लोगों जमकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, और इस घटना की कड़ी निंदा भी कर रहे है।

गोवा सीएम Pramod Sawant ने इस मामले में दी कड़ी प्रतिक्रिया

मामले को बढ़ता देख गोवा सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मैंने गोवा मेडिकल कॉलेज में इस मुद्दे की समीक्षा की है और स्वास्थ्य मंत्री के साथ चर्चा की है। मैं गोवा के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर को निलंबित नहीं किया जाएगा।

राज्य सरकार और हमारी समर्पित चिकित्सा टीम हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम अपने डॉक्टरों के अथक प्रयासों और अमूल्य सेवा की भी सराहना करते हैं, जो जीवन बचाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026