---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोने के दाम स्थिर, चांदी की कीमतों में उछाल…जानिए क्या हैं लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Rates Today: सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। वहीं, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 31, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: ग्लोबल माकेट में कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन आज चांदी की कीमतों में 300 रुपए की तेजी देखने को मिली है। शादी सीजन नजदीक आते ही सोन-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rates Today)

भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन 24 कैरेट सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को मिला है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 59,670 रुपए का मिल रहा है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट का सोना 54,700 रुपए का मिल रहा है। वहीं, आज चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिला। आज चांदी के दाम 73,300 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

IBJA पर क्या है कीमत (Gold-Silver Rates Today)

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) पर आज कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,335 रुपए दर्ज किया गया। वहीं, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम, 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54,351 रुपए प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44,501 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,711 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत 70,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 59,335
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 54,351
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 44,501

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को लग सकता है तगड़ा झटका, 1 अप्रैल से UPI पेमेंट के लिए देना होगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज!

ऐसे पता करें सोने-चांदी के दाम

आप फोन कर भी सोने की कीमत पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर Missed Call देना होगा। साथ ही आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जाकर भी सोने-चांदी की लेटेस्ट रेट्स पता कर सकते हैं।

सोने की शुद्धता का ऐसे करें पहचान

आपने जो ज्वैलरी बनवाई है उसपर अगर 916 लिखा हुआ हो तो वह 22 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है। साथ ही अगर 750 लिखा हुआ है तो वह 18 कैरेट सोने से बना ज्वैलरी होगा। वहीं, अगर आपके जेवरात पर 585 लिखा हुआ होगा तो वह 14 कैरेट सोना का बना हुआ होगा।

बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई55,45060,49076,200
मुंबई54,70059,67073,300
दिल्ली54,85059,82073,300
कोलकाता54,70059,67073,300
बेंगलुरु54,75059,72076,200
हैदराबाद54,70059,67076,200
पुणे54,70059,67073,300
अहमदाबाद54,75059,72073,300
सूरत54,75059,72073,300
जयपुर54,85059,82073,300
लखनऊ54,85059,82073,300
पटना54,75059,72073,300
नागपुर54,70059,67073,300
चंडीगढ़54,85059,82073,300
भुवनेश्वर54,70059,67076,200
गुड़गांव54,85059,82073,300
गाजियाबाद54,85059,82073,300
नोएडा54,85059,82073,300
डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026