---Advertisement---

LPG Cylinder Shortage के बीच फ्रंटफुट पर सरकार! बुकिंग से लेकर जमाखोरी तक पर बदले नियम, कब बदलेगी स्थिति?

LPG Cylinder Shortage को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच केन्द्र सरकार लगातार फ्रंटफुट पर है। बुकिंग नियम में बदलाव से लेकर जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तक कर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2026 12:41 अपराह्न

LPG Cylinder Shortage
Follow Us
---Advertisement---

LPG Cylinder Shortage: ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में एलपीजी सिलेंडर के लिए लोग जद्दोजहद़ करते नजर आ रहे हैं। कोई बुकिंग न होने की स्थिति में परेशान है, तो किसी के लिए कतारों में लगकर गैस सिलेंडर हासिल करना चुनौती बनी है। मिडिल ईस्ट में छिड़े संघर्ष के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर शॉर्टेज की स्थिति उत्पन्न हुई है।

इस बीच केन्द्र सरकार फ्रंटफुट पर है और लगातार चीजों को दुरुस्त करने में जुटी है। जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई से लेकर गैस सिलेंडर बुकिंग तक के नियम बदलना इसका पुख्ता प्रमाण है। हालांकि, सवाल अब भी वही है कि स्थिति कब सुधरेगी? कब तक लोगों को अफरा-तफरी से राहत मिलेगी? आइए इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

सरकार ने LPG Cylinder Shortage के बीच फ्रंटफुट से संभाला मोर्चा!

केन्द्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर शॉर्टेज के बीच फ्रंटफुट से मोर्चा संभाला है। सरकार के कई प्रयास इसके पुख्ता प्रमाण है। एलपीजी सिलेंडर के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में मची हाहाकार के बीच केन्द्र ने लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई।

आंकड़े बताते हैं कि कैसे सरकारों ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की है। सरकार ने रणनीति साधते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्‍ता भारत के जहाजों के लिए साफ कराया। इस क्रम में एलपीजी लेकर शिवालिक जहाज़ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है। वहीं नंदादेवी के आज गुजरात पहुंचने की संभावना है।

सरकार की ओर से घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखने के लिए रिफाइनरियों को निर्देश दिए गए। 100 फीसदी क्षमता पर रिफाइनरियों में गैस का उत्पाद हुआ। पीएनजी कनेक्शन पर सिलेंडर बुकिंग बैन किए गए। इंडेन, एचपी और भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग के नियम बदले गए। ये सारे कदम एलपीजी सिलेंडर शॉर्टेज को खत्म करने की दिशा में उठाए गए हैं।

देश में मची अफरा-तफरी के बीच कब बदलेगी स्थिति? 

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। हां ये जरूर है कि संस्थाएं लोगों तक राहत पहुंचाने की दिशा में शत प्रतिशत प्रयासरत हैं। लगातार घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। गैस एजेंसियों से डिस्ट्रीब्यूटर लगातार लोगों को पैनिक न होने की सलाह दे रहे हैं। उनका साफ कहना है कि लोगों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से एलपीजी की खेप आयात हो रही है। कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों से संपर्क साधकर भारत लगातार एलपीजी की खरीदारी कर रहा है। ये सारे प्रयास देश में मची अफरा-तफरी को खत्म करने की दिशा में उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों तक राहत पहुंचाया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 17, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 17, 2026

24 Speed Post

मार्च 17, 2026