---Advertisement---

फ्रांस दौरे पर पहुंचे PM Modi का भव्य स्वागत, पेरिस की सड़कों पर लगे भारत माता की जय के नारे

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक फ्रांस दौरे पर पेरिस पहुंच चुके हैं। फ्रांस पहुंचते ही पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 13, 2023 8:32 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक फ्रांस दौरे के लिए राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। उन्‍हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने निमंत्रित किया है। वे बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में पीएम मोदी आमंत्रित किए गए हैं। भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विस्तार को प्राथमिकता देने की उम्मीद है।

राफेल पर हो सकती है फ्रांस के साथ डील

अपने इस दौरे पर वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य फ्रांसीसी गणमान्य व्यक्तियों के साथ सार्थक चर्चा करेंगे। भारतीय समुदाय और शीर्ष सीईओ के साथ भी पीएम मोदी बातचीत करेंगे। चर्चा इस बात की भी है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन की मुलाकात के दौरान फ्रांस और भारत सरकार के बीच राफेल जेट के 26 नौसैनिक वेरिएंट की खरीद के लिए समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा संभव

वार्षिक बैस्टिल-डे परेड में 14 जुलाई (शुक्रवार) को भारत की तीनों सेनाओं का 269 सदस्यीय दल भी भागीदारी करेगा। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में फ्रांस और भारत के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी बातचीत करेंगे।

PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। पेरिस में फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का स्‍वागत फ्रांस के राजनेता, सैन्‍य अफसर, पुलिस अधिकारी और अन्‍य वरिष्‍ठ अफसरों ने किया।

भारत माता की जय के नारों से गूंजा पेरिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के एक होटल के बाहर भारतीय प्रवासी लोग इकट्ठा हुए। लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता था। हाथों में तिरंगा लिए भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत माता की जय के नारों से पीएम मोदी का स्‍वागत किया। भारतीय समुदाय ने पेरिस की सड़कों पर ढोल बजाकर, नाचते हुए पीएम मोदी के आने पर खुशी जताई। लोगों ने वंदे मातरम और मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026