Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर और एक्टर के मर्डर केस में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां इस मामले में शामिल दो अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। यह जाहिर तौर पर केस को एक अलग मोड़ देता है। इसके साथ ही पुलिस ने इस पूरे वारदात की जानकारी दी है और किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो संदिग्ध शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया है। एनकाउंटर में मारे गए इन दोनों आरोपियों के नाम सुमित और मोहित बताए जा रहे हैं।
हत्याकांड की साजिश और 6 लोगों का कनेक्शन
#WATCH | UP | Shamli SP Narendra Pratap Singh says, “Ankit Baliyan, a renowned Haryanvi singer from our area who hailed from a respectable family, was murdered. Following this, our SWAT team, surveillance unit, and all SHOs, the ASP, and the COs (City and Kairana) were assigned… https://t.co/uoiJCpQoHG pic.twitter.com/9MB6kIlaDT
— ANI (@ANI) August 31, 2026
पुलिस की जांच रिपोर्ट की माने तो इस मर्डर केस को अंजाम देने के लिए कुल 4 शूटर मौके पर पहुंचे थे, जिनमें से 2 का एनकाउंटर हो चुका है। इसके अलावा 2 अन्य लोग भी इस पूरी साजिश में शामिल थे जो अंकित की रेकी करने और बाकी मदद में जुटे थे। जांच के मुताबिक इस हत्या में कुल 6 आरोपियों की भूमिका सामने आई है और एनकाउंटर में ढेर हुए आरोपी भी रेकी करते देखे गए थे। यह यूपी पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Ankit Baliyan Murder Case में पुलिस की इस तरह चकमा दे रहे थे कातिल
शामली के SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “हमारे इलाके के एक जाने-माने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान, जो एक अच्छे परिवार से थे उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद, हमारी SWAT टीम, सर्विलांस यूनिट, और सभी SHO, ASP, और CO (सिटी और कैराना) को केस सौंपा गया। मैंने आधी रात से सुबह 6.00 बजे तक नाकाबंदी का प्लान लागू करने का आदेश दिया था ताकि कोई भी गाड़ी बिना चेक किए जिले में न आ सके। आज, सुबह करीब 4.00 बजे, जब हिजाना के SHO वीरेंद्र कसाना अपने स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे, तो उन्होंने करनाल की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती देखी। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। बाइक पर दो क्रिमिनल सवार थे; उन्होंने तुरंत उन पर गोलियां चला दीं। वह बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी गाड़ी में एक गोली लगी।”
कैसे शूटर का हुआ एनकाउंटर
इसके आगे अधिकारी ने कहा, “उन्होंने तुरंत वायरलेस पर मैसेज भेजा। सस्पेक्ट्स की गाड़ी तेज़ी से भागी और कैराना की तरफ मुड़ गई। जब वे मन्ना मदरा पुल के नीचे पहुँचे, तो थाने के SHO धर्मेंद्र गौतम चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उन पर गोली चला दी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। उन्होंने तुरंत उन्हें चैलेंज किया। संदिग्ध शहर की तरफ बाएं मुड़ गए; हालाँकि, क्योंकि वायरलेस पर पहले ही अलर्ट भेज दिया गया था, इसलिए हमारी SWAT टीम, सर्विलांस इंचार्ज, SHO, CO सिटी, ASP, और CO कैराना सभी मौके पर पहुँच गए। इसके बाद, संदिग्धों ने अचानक अपनी गाड़ी दाईं ओर, इस इलाके की तरफ मोड़ दी।”







