---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘किसी की बहू को उठा लाने की धमकी..,’ महिला आयोग की अध्यक्ष पर भड़क उठे आप नेता, सत्तारुढ़ दल पर भी उठाए सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया पर निशाना साधा है। एक वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने राज्य की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 11, 2026 1:26 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बेबाकी के साथ अपना पक्ष रखने वाले आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा की सत्तारुढ़ दल को फिर निशाने पर लिया है। पूरा मामला हरिणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया से जुड़ा है। दरअसल, रेणू भाटिया किसी परिवार की बहू उठाने की बात कर रही थी।

इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा। इसे शेयर करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल दागे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि जिनके जिम्मे महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा है, वे खुद किसी की बहू को घर से उठाने की बात कर रही है। इस दौरान आप नेता ने बीजेपी पको भी सवालों के घेरे में लिया है।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष पर Anurag Dhanda का निशाना

किसी प्रकरण में अपना पक्ष रख रहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया का एक वीडियो सुर्खियों में है। वीडियो में रेणू भाटी किसी परिवार से उनकी बहू को उठाने की धमकी देती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं कि “अकल दे दो इनको। तीन दिन का समय देकर जा रही हूं। नहीं तो आपकी बहू उठा लाएंगे हम इसके लिए। इसकी बहन उठा लाएंगे आपके घर से हम। तब इसको समझ आएगी कि बहन का घर टूटता है तो कैसे होता है।”

अनुराग ढ़ांडा ने इसे साझा करते हुए जमकर निशाना साधा है। आप नेता लिखते हैं कि “ये हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। इनका जिम्मा महिलाओं के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना है लेकिन ये खुद ही किसी की बहन, किसी की बहू को उठा लाने की धमकी दे रही हैं। लगता है बीजेपी के संस्कार हैं?” आप नेता की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

मुखरता से सरकार पर निशाना साधते हैं आप नेता!

जनहित से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा मुखरता के साथ हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के हित की बात करते हुए सरकार को निशाने पर लिया था। सूरजकुंड मेला में झूला टूटने वाले हादसे पर भी अनुराग ढ़ांडा ने तल्ख प्रतिक्रिया दी थी।

इससे इतर छात्रों, किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को उठाकर भी आप नेता विपक्ष की भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने महिला आयोग की अध्यक्ष पर भी निशाना साधा है और उन्हें उनके कर्तव्यों की याद दिलाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

Punjab News

अप्रैल 3, 2026