---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘क्या बच्चों की जिंदगी इतनी सस्ती..,’ हरियाणा के सरकारी स्कूल में एक्सपायर चॉकलेट देख भड़क उठे आप नेता, साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने सरकारी स्कूल में एक्सपायर चॉकलेट वितरण से जुड़ा प्रकरण तेजी से उठाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 19, 2026 4:42 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मिल देने का उद्देश्य उन्हें पोषण मुहैया कराना है। हालांकि, यही मिड डे मिल कभी बच्चों के लिए काल बन सकती है। हरियाणा से एक ऐसा ही उदाहरण सामने आया है जिसको लेकर आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से आवाज उठाई है। अनुराग ढ़ांडा ने उस प्रकरण का जिक्र किया है कि जिसमें सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एक्सपायर मिल्क प्रोटीन बार वितरित किया गया। गनीमत रही कि बच्चों को इससे नुकसान नहीं हुआ। अनुराग ढ़ांडा ने इस प्रकरण को उठाते हुए हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

हरियाणा सरकार पर Anurag Dhanda का करारा प्रहार!

सरकारी स्कूल में एक्सपायर चॉकलेट वितरण से जुड़े प्रकरण में अनुराग ढ़ाडा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा के एक सरकारी स्कूल में एक्सपायर चॉकलेट वितरण से जुड़ा मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। आप नेता के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “हरियाणा के सरकारी स्कूल में क्या बच्चों की जिंदगी इतनी सस्ती है? जिस गांव में पहले ही ज़हरीले पानी से हुई मौतों से दहशत है, वहां गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ होता देखकर अभिभावक सकते में हैं प्रोटीन डाइट के नाम पर दी जा रही एक्सपायर हो चुकी चॉकलेट मिल्क बार।”

एक्सपायर चॉकलेट वितरण को लेकर घिरी सरकार!

हरियाणा के एक सरकारी स्कूल में एक्सपायरल चॉकलेट का वितरण क्या हुआ कि सरकार चौतरफा घिर गई है। आम आदमी पार्टी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता इसके लिए सरकारी महकमा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। दरअसल, मामला इतना संवेदनशील है कि हो-हल्ला मचना स्वभाविक है। भला कैसे मिड डे मिल में बच्चों तक एक्सपायर चॉकलेट पहुंच सकती है। ये सरासर लापरवाही का मामला है जिसको लेकर अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता मुखरता के साथ सरकार पर हमलावर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026