---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा के कई जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट, चंडीगढ़ में बंद हुए स्कूल; देखें IMD की रिपोर्ट

Haryana News: उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा भी उनमे से एक राज्य है जहां गर्मी का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 21, 2024 4:11 अपराह्न

Haryana News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा भी उनमे से एक राज्य है जहां गर्मी का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केन्द्र की ओर से आज हरियाणा के कई जिलों मे हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसमे प्रमुख रुप से सिरसा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम व फतेहाबाद जैसे जिले हैं।

गर्मी के विभत्स रुप को देखते हुए ही चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी रहेगी।

हीट वेव को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केन्द्र ने आज हरियाणा के कई प्रमुख जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसमे प्रमुख रुप से चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम व फतेहाबाद जैसे जिले शामिल हैं। ऐसे में आइए हम आपको इन जिलों में मौसम के ताजा हाल की जानकारी देते हैं।

शहर (हरियाणा)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
अंबाला27 डिग्री44 डिग्री
भिवानी32 डिग्री45 डिग्री
चंडीगढ़29 डिग्री42 डिग्री
फरीदाबाद30 डिग्री45 डिग्री
फतेहाबाद34.1 डिग्री46.5 डिग्री
करनाल24 डिग्री40 डिग्री
सिरसा30 डिग्री46 डिग्री
गुरुग्राम30 डिग्री45 डिग्री
रेवाड़ी33.6 डिग्री45.1 डिग्री
हिसार27 डिग्री46 डिग्री
सोनीपत32 डिग्री44.6 डिग्री

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस मे हैं।

चंडीगढ़ समेत इन जिलों में बंद हुए स्कूल

तपती गर्मी को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से भी अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को 30 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा हिसार, कुरुक्षेत्र, भिवानी, जींद, नूह, पानीपत व सिरसा जैसे इलाको में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल 24 मई तो पंचकूला व महेन्द्रगढ़ में 31 मई तक लिए स्कूल बंद किए गए हैं।

मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी हरियाणा के अलग-अलग शहरों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है जिसके कारण गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026