---Advertisement---

गुड न्यूज! चंद मिनटों में पूरी होगी गुरुग्राम से Noida International Airport की दूरी, फरीदबाद के इन जगहों से होकर गुजरेगी नमो भारत ट्रेन

Noida International Airport की कनेक्टिविटी जल्द आसान होने वाली है। प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर फरीदाबाद के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2026 6:09 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़ी एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन लगातार जारी है। बता दें कि अभी गुरूग्राम और फरीदाबाद से एयरपोर्ट की दूरी 110 और 85 किलोमीटर के आसपास की है, जिसमे अच्छा खासा समय लगता है। इसकी को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर की मंजूरी दे दी गई है साथ ही डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से Noida International Airport की दूरी महज कुछ ही मिनटों की रह जाएगी।

गुरुग्राम से सीधे जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट

प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर गुरुग्राम से शुरू होकर फरीदाबाद के रास्ते नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने की योजना है। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 64 किलोमीटर के इस रूट का बड़ा हिस्सा हरियाणा में होगा, जबकि बाकी हिस्सा उत्तर प्रदेश में आएगा। इससे गुरुग्राम और फरीदाबाद के यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा।

फरीदाबाद के इन इलाकों से होकर गुजरेगा कॉरिडोर

इस परियोजना की खासियत यह है कि नमो भारत कॉरिडोर को फरीदाबाद के प्रमुख शहरी इलाकों से जोड़ने की योजना है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई मेट्रो स्टेशनों का प्रस्ताव रखा है।फरीदाबाद में प्रस्तावित स्टेशन नेटवर्क के जरिए शहर के प्रमुख हिस्सों को इस कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है।

रिपोर्टों के मुताबिक फरीदाबाद में करीब 10 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। जिसमे सैनिक कॉलोनी, एनआईटी-3, बाटा चौक, सेक्टर 12,13,14,15, सेक्टर-80. सेक्टर – 81-82 होते हुए सूरजपुर तक जाएगी। बता दें कि इस रूट से नोएडा से गुरूग्राम की आवाजाही भी आसान हो जाएगी।

रियल एस्टेट और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

माना जा रहा है कि इस रूट के तैयार होने के बाद Noida International Airport से गुरूग्राम, फरीदाबाद की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही वहां कनेक्टिविटी में सुधार के साथ आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना होगी। बता दें कि गुरुग्राम और फरीदाबाद पहले से ही एनसीआर के महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र हैं। जेवर एयरपोर्ट से सीधा कनेक्शन मिलने के बाद इन शहरों और एयरपोर्ट के बीच व्यापार, रोजगार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 28, 2026

Rashifal 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

Rajasthan Viral Video

सितम्बर 28, 2026

Rain Alert 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 28, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 28, 2026