Heat Wave Alert 20 May 2026: सावधान! हीटवेव की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, मौसम विभाग की इन चेतावनी को ना करें इग्नोर, देखें आईएमडी रिपोर्ट

Heat Wave Alert 20 May 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

Heat Wave Alert 20 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Heat Wave Alert 20 May 2026: देशभर में हीटवेव से त्राहि-त्राहि मची हुई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक और राजस्थान से लेकर बिहार तक, विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर तो तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो एक चिंता का विषय है। हालांकि पहाड़ों पर अभी भी मौसम का अलग रूप देखने को मिल रहा है। विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का वेदर कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-उत्तर प्रदेश में हीटवेव से मचा हड़कंप

मई के महीने में ही राजधानी दिल्ली में एसी और कूलर ने काम करना बंद कर दिया है। आलम यह कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना किसी जंग से कम नहीं है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। विभाग ने तो अगले कुछ दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

अगर कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, राजघाट, लोधी रोड़, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, पालम, समेत कई जगहों पर तेज सतही हवाएं, लू का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां स्थिति काफी चिंताजनक है। विभाग ने फ़िरोजाबाद, इटावा, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फ़तेहपुर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

राजस्थान – हरियाणा में भी हीटवेव का अलर्ट जारी

राजस्थान में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है, अगर राजस्थान की बात करें तो विभाग की तरफ से यहां भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, फतेहपुर, जयपुर, जैसलमेर समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगर हरियाणा की बात करें तो अंबाला, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जुलाना, करनाल, कुरूक्षेत्र में भी हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आसमानी आफत के बाद अब गर्मी का प्रचंड रूप दिखना शुरू हो गया है। मालूम हो कि आसमानी आफत के कारण बिहार, यूपी में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ था। अब बिहार में भी गर्मी का प्रचंड रूप दिखना शुरू हो गया है, विभाग ने आरा, बांका, छपरा, बक्सर, बेगूसराय, बोधगया, हाजीपुर, जमुई, कटिहार, मधुबनी, नालंदा, पटना समेत कई जगहों पर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बाहर निकलते वक्त बरतें ये सावधानियां – Heat Wave Alert 20 May 2026

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

 

 

 

 

Exit mobile version