Heatwave Alert 22 May 2026: देशभर में तपती गर्मी का तांडव मचा हुआ है। जिसने उत्तर भारत के कई राज्यों में टेंशन बढ़ा दी है। आलम यह है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। विभाग की तरफ से तो एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके अलावा 12 से 4 बीच लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो सुबह 8 बजे से धूप का ऐसा कहर दिख रहा है कि चलते-चलते पसीना छूट रहा है। एसी-कूलर काम करना बंद कर चुका है। धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए है। इसके अलावा यूपी में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।
दिल्ली-यूपी में तपती गर्मी से मचेगा हाहाकार
राजधानी दिल्ली में गर्मी का कहर इस कदर है कि सुबह 8 बजे से सूरज देवता अपना आतंक मचा रहे है। दोपहर तक आते-आते एसी, कूलर काम करना बंद कर दे रहे है। आलम यह है कि दो कदम पैदल चलने के बाद पूरे शरीर से पसीना निकल रहा है। सबसे चिंता वाली बात यह है कि आने वाले कुछ दिन ऐसी ही रहने वाले है।
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग ने राजघाट, पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, पालम, नरेला समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो हमीरपुर, दमोह, झांसी, आगरा, ओरई, अयोध्या, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर समेत कई जगहों पर भीषण लू और गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों को कुछ सावधानियां बरतने के लिए भी कहा गया है।
इन जगहों पर हीटवेव से मचेगी तबाही
मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में हीटवेव से तबाही मचने जा रही है। विभाग के मुताबिक 22 से 27 मई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और के कई/कुछ इलाकों में लू से भीषण लू चलने की संभावना है। पंजाब में भी 22 से 27 मई के दौरान लू चलने की स्थिति रहेगी। इसक अलावा 25 से 27 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू से भीषण लू चलने की संभावना है।
पश्चिमी बंगाल में 22 से 26 मई के दौरान, ओडिशा में 22 से 27 मई के दौरान और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 मई के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। 22 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है।
बाहर निकलते समय बरतें ये सावधानियां
- खूब पानी पिएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
- दोपहर के व्यस्त समय (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक) में बाहर जाने से बचें।
- बाहर निकलते समय छाता/टोपी/धूप का चश्मा पहनें।
- हल्का भोजन करें और उसमें फल और संतरे व संतरे शामिल करें।
- सीधी धूप में ज़ोरदार गतिविधियाँ करने से बचें।
- बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें।
आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में लू का प्रकोप और अधिक होने वाला है, जिससे लोगों कि दिक्कतें बढ़ सकती है।






