---Advertisement---

कल का मौसम 21 May 2026: बिहार, उत्तराखंड समेत इन जगहों पर तेज बारिश, ओलावृष्टि, तूफान से मचेगा हाहाकार, चेक करें पूर्वोतर का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 21 May 2026: देशभर में मौसम का हाल बेहाल है, स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2026 6:09 अपराह्न

कल का मौसम 21 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 May 2026: देशभर में मौसम का हाल बेहाल है, स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मैदानी इलाकों में तो विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं पहाड़ों पर विभाग की तरफ से अभी भी आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है, तो वहीं बिहार में भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पूर्वोतर की बात करें तो वहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 21 May 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार, उत्तराखंड में तेज तूफान, बारिश से मचेगी तबाही

अगर बिहार की बात करें तो बिहार में मौसम का मिजाज समझना मुश्किल होता जा रहा है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हाल ही में आए आसमानी आफत के कारण जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ था। वहीं एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगर बिहार में कल का मौसम 21 May 2026 की बात करें तो सारण, हाजीपुर, सासाराम, समस्तीपुर, बोधगया,बक्सर, आरा समेत कई जगहों पर तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, समेत कई जगहों पर बादल फटने, भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

पूर्वोतर में बदलेगा मौसम का मिजाज

विभाग के मुताबिक 21, 23 और 24 मई को असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है।  21 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहेगी।

22, 25 और 26 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 21, 22 और 26 मई को असम और मेघालय में, 22 से 26 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। 23 और 24 मई को अरुणाचल प्रदेश में, और 23 से 25 मई के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट बहुत भारी बारिश की संभावना है। 21 मई को असम और मेघालय में गरज के साथ हल्की से मध्यम बिजली गिरने की संभावना है।

21 से 23 तारीख के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026