---Advertisement---

कल का मौसम 20 May 2026: केदारनाथ समेत पूरे उत्तराखंड में तेज बारिश, बादल फटने का अलर्ट, तो इन जगहों पर कुदरत का दिखेगा रौद्र रूप, देखें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 20 May 2026: पहाड़ों पर कुदरत का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 19, 2026 6:41 अपराह्न

कल का मौसम 20 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 May 2026: मैदानी इलाकों में हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है, तो वहीं  पहाड़ों पर कुदरत का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि उत्तराखंड में तो मौसम का मिजाज ही पूरी तरह से बदल चुका है, जो एक चिंता का विषय है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे है। लेकिन विभाग की तरफ से पहाड़ों पर अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।  इसके अलावा पूर्वोतर में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि पहाड़ों पर कल का मौसम 20 May 2026 कैसा रहने वाला है?

उत्तराखंड में तेज बारिश, तूफान से मचेगी तबाही

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों पर स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। विभाग ने इस दौरान स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर उत्तराखंड में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने बादल फटने, भूस्खलन, तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री, गंंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ,  समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों सतर्क रहने के लिए कहा है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वोतर में भी मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पूर्वोतर के कई राज्यों में तो लगातार बारिश और तूफान उठ रहा है। बीते कई दिनों से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।  विभाग के मुताबिक अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणीपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम मेघायल, समेत कई जगहों पर अगले कुछ दिनों के लिए ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यमन समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20 से 25 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि में शेष उपमंडलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 20 मई को आंतरिक कर्नाटक में,

20 से 23 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है। 20 से 21 मई के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में, 19 और 20 मई को लक्षद्वीप में, और 19 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Sharad Pawar

जुलाई 10, 2026

Bengal Politics

जुलाई 10, 2026

Iran-US War

जुलाई 10, 2026