---Advertisement---

कल का मौसम 10 May 2026: दिल्ली में तेज तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी, तो पंजाब, हरियाणा में आसमानी आफत से मचेगी त्राहि-त्राहि, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 10 May 2026: देशभर में मौसम का आँख मिचौली लगातार जारी है। पहाड़ों स लेकर मैदानी इलाकों तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 9, 2026 6:13 अपराह्न

कल का मौसम 10 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 May 2026: देशभर में मौसम का आँख मिचौली लगातार जारी है। पहाड़ों स लेकर मैदानी इलाकों तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने तबाही मचा रखी है, तो कई इलाकों में ठनका से जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। बता दें बिहार, यूपी में तो बारिश से लगातार ओले गिर रहे है, साथ ही जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। जिसे देखते हुए विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है और खराब मौसम के दौरान लोगों को घरों के अंदर रही रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 10 May 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज तूफान से मचेगी तबाही – कल का मौसम 10 May 2026

दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। वहीं राजधानी की बात करें तो यगां पर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग ने आने वाले दिनों के लिए तेज, तूफान, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सफदरजंग, नरेला, राजघाट समेत कई जगहों पर बहुत हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) का अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

पंजाब-हरियाणा में भी मौसम पूरी तरह से बेईमान होने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। अगर पंजाब में कल का मौसम 10 May 2026 की बात करें तो विभाग ने अमृतसर, जालंधर, बटाला, चंडीगढ़, फिरोजपुर, जलालाबाद, पटियाला, पठानकोट समेत कई जगहों पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार समेत कई जगहों पर तेज आँधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर 11 से 14 मई 2026 के दौरान गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 May 2026

मई 9, 2026

Bengal Politics

मई 9, 2026

Punjab News

मई 9, 2026

Nishant Kumar

मई 9, 2026

Mohan Yadav

मई 9, 2026

Mamata Banerjee

मई 9, 2026