---Advertisement---

Ram Mandir Ayodhya: इस तिथि से पहले अवधपुरी में रामभक्तों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, जानें विस्तार से

Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अवधपुरी अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। इसकी पुष्टि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की है। हालांकि, इस सेवा को शुरू करने की तारीख को लेकर उन्होंने कोई तय तिथि की घोषणा नहीं की है। लेकिन, उन्होंने कहा है कि इससे संबंधित तिथि की जानकारी 22 जनवरी से पहले साझा कर दी जाएगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 8, 2024 6:20 अपराह्न

प्रतीकात्मक तस्वीर
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में महज दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। अवधपुरी में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। इस तारीख का सभी रामभक्तों को बेसब्री से इंतजार है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने रामभक्तों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, योगी सरकार अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में जुटी है। बकायदा इसके लिए तमाम कार्य बड़े जोरों पर चल रही हैं।

अयोध्या में उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर

जानकारी हो कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अवधपुरी अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। इसकी पुष्टि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि, आगरा व मथुरा के बाद अयोध्या में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा बहाल की जा रही है। हालांकि, इस सेवा को शुरू करने की तारीख को लेकर उन्होंने कोई तय तिथि की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित तिथि की जानकारी 22 जनवरी से पहले साझा कर दी जाएगी।

अयोध्या के लिए चलेगा पैसेंजर जहाज

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में श्रद्धालु नदी के माध्यम से अयोध्या की यात्रा को पूरा कर पाएंगे। इसको लेकर भी योगी सरकार प्रयासरत है। योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह की मानें तो एयरपोर्ट सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि राममंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसलिए सभी तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। मालूम हो कि लगातार रामभक्तों में मंदिर के उद्घाटन की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही अवधपुरी के अलावा भी विश्व के कोने-कोने में हर्षोल्लास का माहौल है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026