---Advertisement---

गया-बोधगया में बुद्धिज्म और सनातन तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानें टाइमिंग और किराया

गया, बोधगया, राजगीर और आसपास के कई स्थानों पर जाने के लिए बोधगया द्वारा हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू की गई है। रविवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ और सूबे के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने गया में लोकल हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: दिसम्बर 10, 2023 8:19 अपराह्न

प्रतीकात्मक तस्वीर
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नव प्रयास से बिहार विकास के नए आयाम गढ़ने में लगी है। इसी क्रम में आज एक और अच्छी ख़बर सामने आई है। गया और बोधगया के साथ-साथ बिहार के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा अब पर्यटकों को आसानी से मिल सकेगी। गया, बोधगया, राजगीर और आसपास के कई स्थानों पर जाने के लिए बोधगया द्वारा हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू की गई है। रविवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ और सूबे के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने गया में लोकल हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया।

तीर्थ स्थानों का दिखाया जाएगा हेलीकॉप्टर से एरियल व्यू

आपको बता दें कि देश-विदेश के पर्यटकों के बौद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों तक पहुंचने की सुविधा के मद्देनजर हवाई मार्ग से जोड़ना यह एक अच्छी पहल है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हेलीकॉप्टर सेवा बहाल होने से पर्यटक गया के प्रेतशिला, रामशिला, ब्रह्मयोनि, ढ़ूंगेश्वरी, मंगलागौरी व विष्णुपद का एरियल व्यू ले सकेंगे। हालांकि, इसके लिए अलग- अलग किराया तय किया गया है। टाइमिंग और किराया संबंधित अन्य जानकारी के लिए महाबोधि एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। मालूम हो कि बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बोधगया,कुशीनगर,लुम्बनी और सारनाथ पवित्र स्थल माना जाता है। इन स्थलों की दर्शन के लिए विभिन्न देशों से हर साल धर्मावलंबी भारत आते हैं।

बिहार में पर्यटन को बढावा देने की सरकारी कवायद तेज

गौरतलब है कि अब बिहार में पर्यटन को बढावा देने के लिए नीतीश सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनियों के लिए मानक भी तय कर लिए गए हैं। बताया गया है कि विभाग की तरफ से तय किए गए मानकों में हेलिकॉप्टर की झमता, पर्यटकों की सुरक्षा और किराए आदि शामिल है। बहरहाल नीतीश सरकार अब पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को नंबर वन बनाने की तमाम कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026