---Advertisement---

Himachal News: हिमाचल में तबाही जारी, मंडी कोलडैम में फंसे 10 लोग, मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

Himachal News: देखा जाए तो हिमाचल के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में यहां पर बादल फटने से लेकर भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल के मंडी जिले में बने कोलडैम में 10 लोगों के फंसने की खबर आ रही है। ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 21, 2023 2:10 अपराह्न

Himachal News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal News: देखा जाए तो हिमाचल के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में यहां पर बादल फटने से लेकर भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल के मंडी जिले में बने कोलडैम में 10 लोगों के फंसने की खबर आ रही है। ऐसे में सोमवार को आनन-फानन में राहत बचाव के लिए NDRF की टीम मैदान में उतारी गयी है। देखा जाए तो इस साल बारिश ने हिमाचल प्रदेश में काफी तांडव मचाया है। ऐसे में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताते हुए राजधानी शिमला में 22 अगस्त से 24 तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मंडी जिले में NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां कोलडैम में वन विभाग के 5 कर्मचारी समेत 10 लोग फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को मिली तो उन्होंने सबसे पहले मोर्चा को संभाला उसके बाद NDRF की टीम राहत बचाव के लिए बुलाई गई।  

भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट   

मूसलाधार बारिश की संभावनाओं के चलते मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं  राजधानी शिमला में 22 से 24 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खबरों की मानें तो प्रशासन को अलर्ट मोड पर है।

तबाही से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा    

बता दें कि हिमाचल में हुए तबाही का जायजा  लेने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला दौरा किया। इस दौरान होने लोगों और मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दुःख व्यक्त किया। वहीं तबाही के कारण हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026