---Advertisement---

Himachal Pradesh News: भाजपा को लगा बड़ा झटका, 15 विधायकों को किया गया विधानसभा से निलंबित

Himachal Pradesh News: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश खबर (Himachal Pradesh News) आपको जाननी चाहिए। दरअसल मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीतिक स्थिति काफी तेजी से बदल गई है। Himachal Pradesh News: BJP के 15 विधायक निलंबित इसी बीच बुधवार ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2024 1:05 अपराह्न

Himachal Pradesh News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal Pradesh News: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश खबर (Himachal Pradesh News) आपको जाननी चाहिए। दरअसल मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीतिक स्थिति काफी तेजी से बदल गई है।

Himachal Pradesh News: BJP के 15 विधायक निलंबित

इसी बीच बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा (BJP) के 15 विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया है। ये विधायक सदन में नारेबाजी और गलत व्यवहार कर रहे थे। इसी वजह से इन्हें विधानसभा से निष्कासित किए जाने के बाद मार्शलों ने सभी निलंबित विधायकों को सदन से बाहर निकाला।

इन विधायकों के नाम शामिल

इसमें विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और रणवीर सिंह शामिल है। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले ही ये आशंका जताई थी कि उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि हमें निलंबित कांग्रेस सरकार विधानसभा में बजट पास करना चाहती है।

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट बनता दिख रहा है। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभ्रद 6 बार मुख्यमंत्री रहे, मगर रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। मैं इससे आहत हूं। जनता से फैसला लेकर आगे का फैसला लूंगा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026