---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma: गौरव गोगोई के गंभीर आरोपों पर असम CM बोले- ‘मेरी पत्नी व उनकी कंपनी ने किसी तरह की फाइनेंसियल सब्सिडी नहीं ली’

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गौरव गोगोई के आरोपों पर अपना बयान जारी किया है। हिमंत बिस्व सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा है कि "मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि न तो मेरी पत्नी और न ही उनकी कंपनी ने भारत सरकार से किसी भी तरह की फाइनेंसियल सब्सिडी ली है।"

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 14, 2023 6:33 अपराह्न

Himanta Biswa Sarma
Follow Us
---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गौरव गोगोई के आरोपों पर अपना बयान जारी किया है। हिमंत बिस्व सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा है कि “मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि न तो मेरी पत्नी और न ही उनकी कंपनी ने भारत सरकार से किसी भी तरह की फाइनेंसियल सब्सिडी ली है।” मुख्यमंत्री के इस सफाई के बाद से सूबे के सियासत में खलबली मच गई है।

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री सरमा व उनकी पत्नी को लेकर गंभीर बात कह दी थी। गोगोई ने कहा था कि किसान संपदा स्कीम के तहत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने प्रभाव से अपनी पत्नी को 10 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिंक सब्सिडी दिलाने में मदद की है। इसके बाद से सूबे के सियासत में बयानबाजी का दौर शुरु हो गया।

मुख्यमंत्री ने कही ये बात

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट से लिखा कि मैं इस बात से पूर्णतः असहमत हुं कि मेरी पत्नी ने केन्द्र सरकार की किसी भी योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ना ही मेरी पत्नी ने किसी लाभ को लिया है और ना ही उस कंपनी को लाभ मिला है जिससे मेरी पत्नी जुड़ी हैं। इसके बाद से एक्स प्लेटफॉर्म (पूर्व ट्विटर) पर जुबानी जंग का दौर शुरु हो गया और मुख्यमंत्री के आधिकारिक अकाउंट से कांग्रेसी नेताओं को खूब जवाब दिए जा रहे हैं। इसमें पवन खेड़ा और गौरव गोगोई जैसे नेता शामिल हैं।

गौरव गोगोई ने लगाया था आरोप

बता दें कि असम कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि केन्द्र की किसान संपदा स्कीम के तहत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने पद और प्रभाव से अपनी पत्नी को 10 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिंक सब्सिडी दिलाने में मदद की है। इसमें गौरव गोगोई ने केन्द्र सरकार की योजनाओं पर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि क्या केन्द्र सरकार की योजनाओं का मतलब भाजपा को अमीर करना है। गोगोई के इस आरोप से सूबे में हड़कंप मच गई और उनके और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के बीच एक्स (पूर्व ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर जुबानी जंग देखने को मिले जिसमें दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026