---Advertisement---

Hindon Airport: नोएडा-गाजियाबाद वालों की जिंदगी हुई आसान, NCR से जयपुर के लिए सीधे मिल रही फ्लाइट

Hindon Airport: गाजियाबाद से अब सीधे जयपुर के लिए फ्लाइट शुरु होने से दिल्ली- NCR में रहने वालों को फायदा मिलेगा। सोमवार से जयपुर के लिए सीधे फ्लाइट शुरु कर दी गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2025 4:09 अपराह्न

Hindon Airport
Follow Us
---Advertisement---

Hindon Airport: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों की जिंदगी काफी आसान हो गई है, क्योंकि अब उन्हें फ्लाइट लेने के लिए Indira Gandhi International Airport नहीं जाना पड़ेगा।आज हम आपको गाजियाबाद से कैसे सीधे जयपुर जाया जा सकता है। इसके बारे में बताएंगे। 28 अप्रैल से हिंडन एयरपोर्ट से सीधे Jaipur Flight शुरु कर दी गई है। लेकिन इसका लाभ हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही लिया जा सकेगा। अगर आप भी Delhi-NCR में रहते हैं तो सोमवार ,मंगलवार बुधवार और बृहस्पतिवार को ही फ्लाइट से जयपुर जा सकेंगे।

Hindon Airport से Jaipur Flight का समय और टिकट

Jaipur Flight की सर्विस एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरु की है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को पहले जयपुर की फ्लाइट पकड़ने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट जाना पड़ता था। जिसमें उन्हें लगभग 2 घंटे लगते थे और पैसे भी खर्च होते थे। हिंडन एयरपोर्ट से सर्विस शुरु होने से अब यात्रियों के पैसे और समय दोनों बचेगा। हिंडन एयरपोर्ट की पहली जयपुर फ्लाइट सुबह 7.30 बजे की है। यह लगभग 8.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा देगी। वहीं, जिन लोगों को जयपुर से वापस गाजियाबाद या फिर नोएडा आ ना है। उन लोगों को वापसी के लिए 9.25 बजे की फ्लाइट मिलेगी। ये उन्हें लगभग 10.35 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचा देगी। इस दौरान यात्रियों के लिए 2100 का टिकट रखा गया है।

हिंडन एयरपोर्ट से इन बड़े शहरों के लिए भी उपलब्ध हैं फ्लाइट

हिंडन एयरपोर्ट सिकंदरपुर रोड के पास साहिबाबाद के नजदीक पड़ता है। यहां पर Delhi-NCR के लोग जा सकते हैं और सीधे फ्लाइट ले सकते हैं।यहां पहुंचने के लिए दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन लाइन का यूज कर सकते हैं। ये रेड लाइन यात्री को हिंडन एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी।गाजियाबाद Hindon Airport से 12 शहरों के लिए फ्लाइट उपलब्ध हैं। इनमें आदमपुर, लुधियाना, भठिंडा, भुवनेश्वर, बंगलुरू, किशनगढ़, कोलकाता, जम्मू, गोवा, चेन्नई, नांदेड़ और किशनगढ़ जैसे शहरों के नाम शामिल हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026