---Advertisement---

Rajasthan News: सरकार के खिलाफ बोलने पर गहलोत ने अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त, राजेंद्र गुढ़ा बोले- ‘सच बोलना कोई गुनाह नहीं’

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को सरकार के खिलाफ बोलने पर बर्खास्त कर दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 22, 2023 11:10 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 3:59 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: गहलोत-पायलट विवाद के बाद राजस्थान कांग्रेस में अब नया विवाद खड़ा हो गया। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जिसकी वजह है पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा।

जी हां, 24 घंटे पहले तक राजेंद्र गुढ़ा गहलोत सरकार में मंत्री थे, लेकिन विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ बोलने पर गहलोत ने अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। पद से हटाए जाने के बाद भी राजेंद्र गुढ़ा अपने बयान पर टीके हुए हैं। उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

‘मैं सच बोलता रहूंगा’

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मैंने विधानसभा में कोई गलत बात नहीं कही थी। राजस्थान में लगातार आपराधिक मामलों में इजाफा हो रहा है। आज राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर है। महिलाओं पर तेजी से अपराध बढ़े हैं।

मैंने यही बात सदन में कही थी, जो सच है। लेकिन, मुख्यमंत्री मेरी बात से नाराज हो गए और मुझे बर्खास्त कर दिया। मुझे अपनी किसी बात का अफसोस नहीं है। मैं जो कहा था सच कहा था और आगे भी सच बोलता रहूंगा। उन्होंने कहा कि सच बोलना कोई गुनाह नहीं है और अगर ये गुनाह है, तो मैं ये बार-बार करूंगा।

गुढ़ा ने दिया था ये बयान

दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि था कि आज हम मणिपुर की घटना पर सब अफसोस जता रहे हैं। लेकिन, राजस्थान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।

उन्होंने कहा था कि हमे ये स्वीकार कर लेना चाहिए कि हम महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रहे हैं। मणिपुर या किसी और सरकार पर उंगली उठाने से पहले हमें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। वहीं, गुढ़ा के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 3, 2026

Punjab News

जून 3, 2026

Punjab News

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

Punjab News

जून 3, 2026

Rain Alert 4 June 2026

जून 3, 2026