---Advertisement---

Holi 2023: मेट्रो सेवा का बदला समय, जानिए राजधानी दिल्ली समेत इन जगहों पर कब से शुरू होगी पहली ट्रेन ?

होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो समते देश के अन्य राज्यों में मेट्रो की सेवा दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। इसके लिए मेट्रो की तरफ से सूचना जारी कर दी गई है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 7, 2023 1:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: होली के त्यौहार की तैयारियां देश बड़े धूमधाम से चल रही हैं। इस बार होली का त्यौहार 8 मार्च को है, ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने भी होली के दिन मेट्रो के संचालन के टाइमिंग में बदलाव किया है। होली के दिन दिल्ली मेट्रो को डीएमआरसी ने 2:30 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। अगर आप किसी जरुरी काम से घर से बाहर मेट्रो से जाना चाहते हैं तो 2:30 बजे के बाद ही निकलें। वहीं मेट्रो बस फीडर की सेवाओं में भी बदलाव किया गया है।

चप्पे – चप्पे पर दिल्ली पुलिस हुई मुस्तैद

होली के त्योहार पर अक्सर कई जगह लोग नशे की हालत में उपद्रव भी फैलते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार की तरफ से त्योहार को देखते हुए चप्पे – चप्पे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। किसी भी तरह का दंगा न हो इसके लिए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को भी नियुक्त किया है। वहीं दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए कहा गया है कि वह साफ – सफाई का ध्यान देते हुए मेट्रो से यात्रा करें। अगर आप मेट्रो फीडर बस से यात्रा करना चाहते हैं तो यह सेवा भी दोपहर 2:30 बजे के करीब शुरू होगी। दिल्ली पुलिस के लोगों ने अपील किया है कि किसी भी सड़क पर या फिर मार्केट में ज्यादा भीड़भाड़ न मचाएं।

ये भी पढ़ेंः Union Budget 2023: पाकिस्तान- चीन विवाद के बीच एक बार फिर से भारत सरकार ने जारी किया बड़ा रक्षा बजट, जानें किसको क्या मिला?

ट्रैफिक पुलिस ने भी दी चेतावनी

ट्रैफिक पुलिस ने भी शख्त आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ जेल भी भेजा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ये भी कहा गया है कि होली के त्योहार को देखते हुए कुछ रूटों में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट का विशेष रूप से ध्यान दें।

लखनऊ, मुंबई में भी बदला गया मेट्रो का समय

दिल्ली के साथ – साथ राजधानी लखनऊ और मुंबई के मेट्रो में भी होली के दिन समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन लखनऊ और मुंबई की मेट्रो भी दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी और रात्रि के 10 बजे तक चलेगी।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026