---Advertisement---

‘किसी भी मुस्लिम पर रंग न..,’ औरंगजेब पर सियासी बखेड़ा शुरू करने वाले Abu Azmi का बड़ा बयान, Holi 2025 पर लोगों से की ये खास अपील

Holi 2025: सपा विधायक अबू आजमी ने हिंदू समुदाय से खास अपील करते हुए कहा है कि आप रंगोत्सव उत्साहपूर्वक मनाएं, लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। उन्होंने इसके अलावा जुमे की नमाज को लेकर भी अपना पक्ष रखा है जिसकी चर्चा जोरों पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 14, 2025 8:36 पूर्वाह्न

Holi 2025
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2025: होली के रंग में सियासी रंग घुल चुका है। फिजाए बदली हैं और ज्यादातर जगहों पर रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अबू आजमी का एक बयान सामने आया है। Abu Azmi ने होली 2025 पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। उन्होंने ये अपील हिंदू समुदाय के लोगों से की है। बता दें कि अबू आजमी वही नेता हैं जो ‘औरंगजेब’ पर बयान देकर फंसे थे। Holi 2025 से पहले अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में सियासी पारा चढ़ता नजर आया था।

Holi 2025 पर Abu Azmi की लोगों से खास अपील

सपा विधायक अबू आजमी ने होली 2025 पर्व पर लोगों से खास अपील करते हुए कहा है कि “त्योहारों को राजनीतिक रंग देने की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं, लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। मजबूरी में घर पर नमाज़ अदा की जा सकती है। लेकिन, मस्जिद में ‘जुम्मे की नमाज़’ अदा करना ज़रूरी है।” Abu Azmi ने ये बयान बीते दिन समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिया। उनके इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर अन्य विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हो रही है।

सियासी गलियारों में उड़े होली 2025 के रंग

बता दें कि देश के सियासी गलियारों में भी होली पर्व के रंग जमकर उड़ रहे हैं। एक ओर जहां संभल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में तिरपाल से ढ़के जा रहे मस्जिदों की चर्चा है, तो वहीं दूसरी ओर संभल में भव्यता के साथ खेली जाने वाली होली है। चर्चा महाराष्ट्र के होली भी है, जिसमें नितेश राणे के एक बयान ने बहस को नया जन्म दे दिया है। कुलजमा बात यही है कि Holi 2025 के रंग सियासी गलियारों में जमकर उड़ रहे हैं और लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026