---Advertisement---

Holi 2025: होली पर सीएम धामी की पत्नी ने ऐसे ठुमके लगाए कि बॉलीवुड सितारे हो गए फेल, वीडियो देख डांस के दीवाने हो जाएंगे आप

Holi 2025: मीडिया में आई खबरों की मानें तो यह वीडियो होली मिलन समारोह का है। जिसका आयोजन मुख्यमंत्री धामी के आवास पर किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी Geeta Dhami समेत कई राजनेता शामिल हुए हैं। सभी ने एक दूसरे को होली के पावन अवसर पर बधाई दी है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 13, 2025 1:47 अपराह्न | Updated: मार्च 13, 2025 2:27 अपराह्न

Uttarakhand Holi Milan Ceremony CM Pushkar Singh Dhami wife Geeta Dhami dance video
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2025: देशभर में होली के त्योहार को लेकर लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है। आम लोगों से लेकर शासन और प्रशासन तक हर कोई होली का त्योहार मना रहा है। सनातन धर्म में होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि इसका महत्व पूरे विश्व में प्रसिद्ध रहा है। होली के त्योहार की सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाले बिना यह चर्चा अधूरी रहेगी।

वहीं प्रमुखता से बात करें तो दुनियाभर में प्रसिद्ध होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोगों में ऊंच-नीच, छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं होता। इसलिए हिंदू धर्म में Holi का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आज देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन मनाने को लेकर उत्सुकता है। इसी बीच उत्तराखंड से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और उनकी पत्नी गीता धामी एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Holi 2025: सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने डांस कर लोगों को किया मंत्र मुग्ध

यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि मीडिया में आई खबरों की मानें तो यह वीडियो होली मिलन समारोह का है। जिसका आयोजन मुख्यमंत्री धामी के आवास पर किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी Geeta Dhami समेत कई राजनेता शामिल हुए हैं। सभी ने एक दूसरे को होली के पावन अवसर पर बधाई दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर मुख्यमंत्री धामी के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का वीडियो शेयर किया है। एएनआई ने एक्स हैंडल से पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने होली मिलन के दौरान अपने आवास पर ‘थारू’ जनजाति के लोगों के साथ नृत्य किया।”

Holika Dahan Muhurat 2025 Time: होलिका दहन आज, जानिए शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार आज यानी गुरुवार, 13 मार्च 2025 को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। जो अगली सुबह तक रहेगी। इसके बाद सीधे पूर्णिमा की तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में आज रात को ही Holika Dahan किया जाएगा। जिससे देशभर में लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है।

मालूम हो कि हो कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भक्त प्रह्लाद को जलाने वाली होलिका स्वयं अग्नि में जल गई थी। जिसके कारण पूरे विश्व में होलिका दहन विशेष रूप से मनाया जाता है। होलिका दहन 2025 13 मार्च यानी आज होगा। ऐसे में गुरुवार को निशीथ काल सुबह 12:06 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। इस निशीथ काल में घी का दीया, Holika की राख, मां लक्ष्मी के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः’ का जाप जैसे उपाय करने से बुरा समय अच्छे समय में बदल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में साझा की गई जानकारी ज्योतिषाचार्य और आचार्यों द्वारा कही गई बातों पर आधारित है। DNP इंडिया हिंदी किसी भी व्यक्तिगत बातों का समर्थन नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन के समय निशीथ काल में करें ये पूजा, नष्ट होंगे सभी दुख-दर्द, होगी खूब धन की प्राप्ति

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026