---Advertisement---

रिटायरमेंट को लेकर इतनी जल्दबाजी में क्यों गृह मंत्री Amit Shah? सोशल मीडिया सेंसेशन बना PM Modi के करीबी नेता का खास प्लान

गृह मंत्री Amit Shah रिटायरमेंट प्लान को लेकर इतनी जल्दबाजी में क्यों दिखा रहे हैं। इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 10, 2025 1:11 अपराह्न

Amit Shah
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah: राजनीति संभावनाओं का खेल है और इससे बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता। यहां कब क्या हो जाए इसको लेकर कुछ भी पुख्ता रूप से नहीं कह सकते हैं। इसके बहुत से उदाहरण पड़े हैं। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह का प्लान सोशल मीडिया सेंसेशन बना है। PM Modi के करीबी माने जाने वाले अमित शाह ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सवालों के अंबार उठने लगे। Amit Shah के रिटायरमेंट प्लान की खबरों के बाद यूजर्स उनकी जल्दबाजी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जहां 70 से 80 वर्ष तक की उम्र वाले नेता सत्ता का सुख और देश सेवा का जिक्र कर ऊंची पोस्ट हासिल करने की चाहत रखते हैं। वहां 60 वर्ष की उम्र में ही अमित शाह का रिटायरमेंट प्लान साझा करना कईयों को नहीं भा रहा है। यही वजह है कि उनका बयान सोशल मीडिया सेंसेशन बना है।

राजनीति से रिटायरमेंट को लेकर इतनी जल्दबाजी में क्यों गृह मंत्री Amit Shah?

यूं तो ये अमित शाह का निहायत ही निजी फैसला है। लेकिन देश-दुनिया में उनके इतने समर्थक और विरोधी हैं कि उनके इस प्लान से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गृह मंत्री ने रिटायरमेंट प्लान क्या साझा किया कि तमाम सवाल उठने लगे। Amit Shah ने साफ तौर पर कहा है कि जब भी वे रिटायर होंगे तब बाकी का जीवन प्राकृतिक खेती के काम में लगाएंगे। इतना ही नहीं, गृह मंत्री रिटायरमेंट के बाद का अपना जीवन वेद, उपनिषद पढ़ने और प्राकृतिक खेती के लिए खर्च करेंगे। ये बातें उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही हैं। हालांकि, Amit Shah ने ये नहीं बताया है कि वो कब रिटायर होने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन इतनी जल्दी उनके इस रिटायरमेंट प्लान को सुनकर उनके समर्थक भी शॉक हैं और कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन बना PM Modi के करीबी नेता अमित शाह की रिटायरमेंट से जुड़ा प्लान

केन्द्र में पीएम मोदी और अमित शाह की जुगलबंदी की चर्चा होती ही रहती है। ये दोनों नेता गुजरात से आते हैं और दशकों पहले से एक साथ काम करने का अनुभव रखते हैं। ऐसी स्थिति में जब पीएम मोदी भारत को नई दिशा देने के लिए प्रयासरत हैं, तो Amit Shah का रिटायरमेंट प्लान को लेकर चर्चा करना सोशल मीडिया सेंसेशन बना है। जहां मोरारजी देसाई 81 वर्ष की उम्र में पीएम बने थे मनमोहन सिंह ने 72 की उम्र में PM पद की शपथ ली थी।

वहीं 60 वर्ष की उम्र में गह मंत्री अमित शाह ने रिटायरमेंट प्लान की चर्चा कर कई सवालों को जन्म दे दिया। उनके समर्थक उन्हें पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। ऐसे में गृह मंत्री रहते हुए ही रिटायरमेंट प्लान की चर्चा करना कईयों को भा नहीं रहा है। यही वजह है कि Amit Shah का रिटायरमेंट प्लान सोशल मीडिया सेंसेशन बना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026