---Advertisement---

Hottest City in India Today: राहत के बावजूद इस शहर में पारा 44 डिग्री के पार; जानें देश के अन्य शहरों का हाल

Hottest City in India Today: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप अपनी चरम सीमा पर है। कई शहरों में तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 21, 2024 11:02 अपराह्न

Hottest City in India Today
Follow Us
---Advertisement---

Hottest City in India Today: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप अपनी चरम सीमा पर है। कई शहरों में तो लगातार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। हालांकि 20 और 21 जून को उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इसे लेकर मौसम विभाग (IMD) प्रतिदिन अपने रिपोर्ट जारी करता है और बताता है बीते दिन देश में सबसे गर्म शहर कौन सा रहा है। इसी क्रम में आज यानि 21 जून को मौसम विभाग ने मौसम से जुड़ी रिपोर्ट जारी कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश का ओराई शहर 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 21 जून को देश का सबसे गर्म शहर रहा है।

आईएमडी ने जारी की सबसे हॉट सिटी की लिस्ट

आईएमडी द्वारा 21 जून की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का ओराई शहर आज 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा आज, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति दर्ज की गई। आज, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

शहरतापमान डिग्री सेल्सियस
ओराई44.6
प्रयागराज42
कानपुर42
बाडमेर42
वी. विद्यानगर41.7
भिवानी41.5
आगरा41.5
राजकोट41.1
जैसलमेर41
अहमदाबाद40.9

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं और ये आंकड़े 19 जून 2024 को दर्ज किए गए हैं।

क्या है आईएमडी का पूर्वानुमान

आईएमडी द्वारा 22 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कल भी गर्मी से राहत जारी रहेगी। राजधानी के आसमान में शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि एक बार फिर कल तापमान में इजाफा हो सकता है। विभाग के अनुसार मॉनसून शनिवार को मध्य भारत और बिहार-झारखंड के काफी हिस्से को कवर कर लेगा। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026