---Advertisement---

कल का मौसम 12 March 2025: सावधान! उत्तर भारत में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि बढ़ाएगी टेंशन; तो होली से पहले ठंड की होगी वापसी! जानें Weather Report

कल का मौसम 12 March 2025: देशभर में मौसम की लगातार आंख मिचौली खेल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2025 8:29 अपराह्न

कल का मौसम 12 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 March 2025: देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है, राजस्थान में हल्की बारिश तो गुजरात में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, तो वहीं दिल्ली में तेज सतही हवाएं परेशानी का सबब बनी हुई है, बिहार के लोग अभी भी कोहरे की मार झेल रहे है, इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है। यह कहना गलत नहीं होगी कि मार्च का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 12 March 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का Weather Report

उत्तर भारत के कल का मौसम 12 March 2025 कैसा रहेगा?

बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, जो लोगों के लिए एक परेशानी का सबब बना हुआ है, अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में एक बार फिर मौसम में बदलाव दिख सकता है। विभाग ने दिल्ली के कई जगहों पर तेज सतही हवाओं की आशंका जताई है, तो वहीं होली पर अच्छी खासी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हरियाणा में कल का मौसम 12 March 2025 की बात करें तो आईएमडी ने फरीदाबाद, गुरूग्राम, सोनीपत, पानीपत समेत कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पंजाब की बात करें तो विभाग ने यहां भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

होली से पहले कई राज्यों में होगी ठंड की वापसी

होली से पहले एक बार फिर कई राज्यों में ठंड की वापसी होने वाली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, जो परेशानी का सबब बना हुआ है। हिमाचल से लेकर कश्मीर तक लगातार बर्फबारी जारी है, तो वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई जिलों में विभाग ने तूफानी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। माना जा रहा कि इन राज्यों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड की वापसी हो सकती है। वहीं अन्य राज्यों की Weather Report की बात करें तो वहां लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

पहाडों पर कल का मौसम 12 March 2025 कैसा रहेगा?

मैदानी इलाकों में लगातार बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, हालांकि सैलानियों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच एक बार फिर विभाग ने कल का मौसम 12 March 2025 के लिए कई जगहों पर बर्फबारी तो कई जगहों पर बारिश और चमक गरज की आशंका जताई है। अगर जम्मू कश्मीर का बात करें तो विभाग ने गुलमर्ग, श्रीनगर, समेत कई जगहों पर बर्फबारी की आशंका जताई है, उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, चमौली, चोपटा में बारिश के साथ गरज चमक की आशंका जताई है। इसके अलावा हिमचाल प्रदेश में भी विभाग ने बारिश का आंशका जताई है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल20°C37°C
गुरूग्राम17°C31°C
रांची21°C35°C
लखनऊ17°C33°C
कोलकाता25°C34°C
बेंगलुरू19°C32°C
दिल्ली17°C33°C
जयपुर20°C35°C
पटना20°C34°C
मुंबई23°C38°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026