---Advertisement---

कल का मौसम 13 July 2025: Bihar, Jharkhand में मूसलाधार बारिश, तूफान से हाहाकार, तो Uttarakhand, Himachal में कुदरत के कहर से कई लोगों की गई जान; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 13 July 2025: दिल्ली से लेकर बिहार तक और उत्तराखंड से लेकर कश्मीर लगातार मौसम की बेरूखी देखने को मिल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 12, 2025 4:55 अपराह्न

कल का मौसम 13 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 July 2025: दिल्ली से लेकर बिहार तक और उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक लगातार मौसम की बेरूखी देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर तो स्थिति इतनी खराब हो गई है, कि लगातार मूसलाधार बारिश ने कई जिंदगियां छीन ली है। सैकड़ों घर तबाह हो गए है, आवाजही पूरी तरह से ठप पड़ गई है, तो वहीं जरूरी चीजों के लिए स्थानीय लोग प्रशासन पर निर्भर है, क्योंकि सड़क बह गई है, और बाजार जानें का रास्ता तक नहीं है। वहीं अगर उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो यहां भी स्थिति काफी खराब हो गई है, बिहार में तो बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, कई राज्यों में विभाग ने बारिश आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 13 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Bihar, Jharkhand में मूसलाधार बारिश, तूफान से हाहाकार

बिहार झारखंड में तो लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसके बाद धीरे-धीरे बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिहार में लगातार बारिश और तूफान से मौसम तो खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। इसके साथ ही नेपाल में बाढ़ का कहर जारी है, जिसकी वजह से नेपाल ने बिहार की तरफ कई हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। जिसे नदियां उफान पर है, अगर बिहार में कल का मौसम 13 July 2025 की बात करें तो विभाग ने छपरा, सासाराम, बेगूसराय, भागलपुर, हाजीपुर, पटना समेत कई जिलों में विभाग ने तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand, Himachal में कल का मौसम 13 July 2025 कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राजधानी शिमला समेत राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 17 तारीख तक कई जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने डलहौजी, कांगड़ा, कल्पा, कुल्लु, मनाली समेत कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, चोपटा, चमौली समेत कई जगहों पर आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें विभाग ने मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली, रांची, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना35°C29°C
जयपुर31°C26°C
भोपाल28°C24°C
लखनऊ35°C27°C
रांची28°C23°C
दिल्ली32°C25°C
मुंबई32°C26°C
देहरादून32°C22°C
गाजियाबाद32°C24°C
गुरूग्राम34°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026