---Advertisement---

कल का मौसम 14 Dec 2024: भीषण ठंड से कांपी Delhi! Punjab, Haryana में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी; इस राज्य में शुरू हुई बर्फबारी

कल का मौसम 14 Dec 2024: उत्तर भारत के कई राज्य में शीतलहर, कोहरा और ठंड का ट्रिपल अटैक शुरू हो चुका है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 13, 2024 6:29 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2024 6:06 अपराह्न

कल का मौसम 14 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 Dec 2024: Delhi में मौसम का अलग ही गेम देखने को मिल रहा है, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से जहां एक तरफ सैलानियों की मौज आ गई है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर, ठंड और कोहरे का थर्ड डिग्री शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में आज तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे दिल्लीवासियों को खासी दिक्कत हो रही है। वहीं पंजाब और हरियाणा में तो शीतलहर शुरू हो चुका है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 14 Dec 2024 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली में कल का मौसम 14 Dec 2024 कैसा रहेगा

दिल्ली के कई इलाकों में तो तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के वक्त घने कोहरे के साथ – साथ शीतहर भी जारी है। वहीं अगर कल का मौसम 14 Dec 2024 की बात करें तो कल भी दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है।

Punjab, Haryana में कल का मौसम 14 Dec 2024 कैसा रहेगा?

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल के लिए पंजाब में मौसम का पुर्वानुमान कर दिया है। विभाग के अनुसार अमृतसर, भठिंडा, फिरोजपुर, समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं विभाग ने हरियाणा के भिवानी, पंचकूला, फरीदाबाद, गुरूग्राम समेत कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

इस राज्य में शुरू हुई बर्फबारी

बता दें कि बीते दिन से ही जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई जगहों पर ताजा बर्फबारी से सैलानियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाके तो बिल्कुल बर्फ से ढक गए है। आलम यह है कि कई जगहों पर तो गाड़ियां बर्फ के नीचे दब गई है। वहीं विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है।

Ranchi, Bhopal समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई17°C35°C
पटना13°C23°C
जयपुर7°C24°C
दिल्ली7°C23°C
बेंगलुरू19°C26°C
कोलकाता11°C25°C
लखनऊ7°C24°C
रांची8°C23°C
गुरूग्राम5°C21°C
भोपाल8°C22°C
नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी है। वहीं अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहता है।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026