---Advertisement---

कल का मौसम 18 June 2025: सावधान! Delhi-NCR में ओलावृष्टि, तूफान, बारिश का रेड अलर्ट, तो Haryana में सूरज उगलेगा आग; जानें उत्तर भारत का वेदर अपडेट

कल का मौसम 18 June 2025: दिल्ली-एनसीआर का मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 17, 2025 6:50 अपराह्न

कल का मौसम 18 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 June 2025: दिल्ली-एनसीआर का मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का कुछ सावधानियां बरतने के लिए भी कहीं गई है, वहीं पहाड़ों पर भी लगातार मौसम का रोद्र रूप देखने को मिल रहा है, केदारानाथ में पेदल यात्रा बाधित हो गई है, तो वहीं हिमाचल में विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने केरल समेत कई साउथ के कई राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 18 June 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में ओलावृष्टि, तूफान, बारिश का रेड अलर्ट

मंगलवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जिसमें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो घंटों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि, मध्यम से भारी वर्षा और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा कल का मौसम 18 June 2025 की बात करें तो विभाग ने कई जगहों पर शाम के समय – बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली के साथ तूफान और तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे), रात के समय – बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम वर्षा, हवा की गति (50-60 किमी प्रति घंटे) का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर भारत में कल का मौसम 18 June 2025 कैसा रहेगा?

देश के कई राज्यों में मानूसन ने दस्तक दे दिया है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) होने की संभावना है। यहां देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है।

दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना36°C29°C
जयपुर36°C25°C
भोपाल34°C25°C
लखनऊ36°C26°C
रांची26°C23°C
दिल्ली34°C26°C
मुंबई30°C26°C
देहरादून36°C23°C
गाजियाबाद35°C27°C
गुरूग्राम35°C27°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026