---Advertisement---

कल का मौसम 19 July 2025: इन राज्यों में अगले 24 घंटे बारिश, तूफान, ओलावृष्टि से मचेगा हाहाकार, तो Uttarakhand, में बादल फटने की चेतावनी; जानें IMD Report

कल का मौसम 19 July 2025: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए बारिश,आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2025 6:11 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2025 6:49 अपराह्न

कल का मौसम 19 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 July 2025: बिहार से लेकर राजस्थान तक और उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक, कुदरत का कहर इस कदर दिख रहा है, मानो आसमानी आफत कई और जिंदगियां निगलने की फिराक में है। मालूम हो कि पहाड़ों पर भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, तो वहीं राजस्थान में लगातार बारिश ने भी कई जिंदगियां छीन ली है। गौरतलब है कि कुदरत का कहर लगातार जारी है। इसके अलावा बिहार और यूपी में तो बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 19 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे बारिश, तूफान, ओलावृष्टि से मचेगा हाहाकार

आईएमडी ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए बारिश,आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार उत्तराखंड समेत कई जिलों में भयंकर बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर राजस्थान में कल का मौसम 19 July 2025 की बात करें विभाग ने अजमेर, अलवर, जैसलमेर, भरतपुर, भिलवाड़ा, बीकानेर समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश या गरज के साथ तूफान की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने बिहार के छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, बक्सर, बेगूसराय समेत कई जिलों के लिए भयंकर तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand में कल का मौसम 19 July 2025 कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई है। यहां तक की स्थानीय लोग अपने जरूरी चीजों को खरीदने के लिए प्रशासन पर निर्भर है, क्योंकि गांव से शहर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

इसकेअलावा विभाग ने कल का मौसम के लिए बादल फटने की चेतावनी जारी कर दी है, कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा विभाग ने तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली, रांची, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना36°C28°C
जयपुर30°C27°C
भोपाल31°C24°C
लखनऊ36°C28°C
रांची30°C24°C
दिल्ली35°C24°C
मुंबई33°C27°C
देहरादून34°C24°C
गाजियाबाद34°C25°C
गुरूग्राम34°C27°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026