---Advertisement---

कल का मौसम 25 Dec 2024: Uttarakhand में शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी, तो Punjab, Haryana में घने कोहरे का अलर्ट जारी; जानें क्रिसमस पर Delhi के मौसम का हाल

कल का मौसम 25 Dec 2024: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का थर्ड डिग्री शुरू हो चुका है। कोहरे शीतलहर के बाद अब बारिश आफत मचा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 24, 2024 7:11 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2024 6:05 अपराह्न

कल का मौसम 25 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 Dec 2024: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। कोहरे, शीतलहर के साथ अब बारिश ने भी आफत मचा रखी है। मालूम हो कि बीते दिन दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई, जिसकी वजह से ठंड और बढ़ गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 25 Dec 2024 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में शीतलहर ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत

आपको बता दें कि मैदानी इलाकों में बारिश हुई तो पहाड़ों पर बर्फबारी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लोगों को घर से बाहर निकलने में भी 10 बार सोचना पड़ रहा है। इस बीच अगर उत्तराखंड मे कल का मौसम 25 Dec 2024 की बात करें तो कल बद्रीनाथ, भीमताल, चमौली, चोपटा, गंगोत्री, गुप्तकाशी समेत कई जगहों के लिए शीतलहर की अलर्ट जारी कर दिया है। कई इलाकों में तो तापमान माइन्स 20 डिग्री से निचे पहुंच गया है।

Punjab, Haryana में कल का मौसम 25 Dec 2024 कैसा रहेगा?

पहाड़ों पर बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। बता दें कि पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे ने आफत मचा रखी है। सड़कों पर गाड़िया मानो रेंग रही है। आसपास की चीजें देखना मुश्किल हो गया है। विभाग ने बरनाला, बठिंडा, होशियापुर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला समेत अन्य जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है, तो हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी, चंडीगढ़ हिसार, होडल समेत अन्य जगहों पर भी घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।

क्रिसमस पर दिल्ली में मौसम का हाल

बीते दिन हुई बारिश ने दिल्लीवासियों की हालत खराब कर दी है। हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है, जिसके कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्रिसमस पर दिल्ली के कई इलाकों में विभाग द्वारा घने कोहरे की उम्मीद जताई गई है। वहीं 26 दिसंबर को दिल्ली में एक बार फिर बारिश हो सकती है।

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल12°C26°C
गुरूग्राम8°C21°C
रांची13°C26°C
लखनऊ12°C21°C
कोलकाता17°C25°C
बेंगलुरू18°C28°C
दिल्ली8°C21°C
जयपुर13°C22°C
पटना15°C23°C
मुंबई22°C32°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक हर जगह ठंड और बारिश ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026