---Advertisement---

कल का मौसम 3 Jan 2025: UP, Bihar में कोहरे का अलर्ट, Punjab में शीतलहर, जम्मू कश्मीर में होगी बर्फबारी, क्या Delhi में होगी बारिश? जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 3 Jan 2025: मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है, वहीं कई राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 2, 2025 7:08 अपराह्न

कल का मौसम 3 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 Jan 2025: नए साल के दूसरे दिन भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त तो राजधानी दिल्ली में जबरदस्त हवाएं चल रही है, जिससे गलन बढ़ गई है। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात करें को बिहार, UP, पंजाब समेत कई राज्यों में घने कोहरे, शीतलहर और भीषण ठंड देखने को मिल रही है। लोग प्रतिदिन ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे है। वहीं अगर कल का मौसम 3 Jan 2025 की बात करें तो कल के लिए आईएमडी ने मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

UP, Bihar में कोहरे का अलर्ट

गौरतलब है कि यूपी और बिहार में लगातार घने कोहरे से आम जन- जीवन पूर्ण रूप से अस्त व्यस्त हो गया है। लोग सुबह के वक्त घरों से निकलने में कतरा रहे है। वहीं अगर बिहार में कल के मौसम 3 Jan 2025 की बात करें तो सारण, हाजीपुर, गोपालगंज समेत कई जिलों के लिए विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी, बस्ती समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

Punjab मे कल का मौसम 3 Jan 2025 कैसा रहेगा?

लगातार हिमपात का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि पंजाब में लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं अगर पंजाब के बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर, होशियापुर, कपूरथला समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भंयकर शीतलहर की आशंका जताई है।

जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी जारी

नए साल के मौके पर जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी देखी गई। गौरतलब है कि इस दौरान सैलानियों ने खूब मौज मस्ती भी की, वहीं अगर जम्मू कश्मीर में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने अनंतनाग, बनिहाल, गुलमर्ग समेत कई जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi में कल का मौसम 3 Jan 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक शुरू हो गया है। इसी बीच जल्द दिल्ली में बारिश होने वाली है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 6 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी की उम्मीद है। वहीं कल दिल्ली में शीतलहर का भी अलर्ट है।

Bhopal, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल8°C21°C
गुरूग्राम9°C14°C
रांची9°C23°C
लखनऊ10°C19°C
कोलकाता12°C23°C
बेंगलुरू17°C28°C
दिल्ली8°C17°C
जयपुर11°C24°C
पटना10°C15°C
मुंबई18°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी तो बिहार में कोहरे ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026