---Advertisement---

‘हिंदु होने पर मुझे गर्व है, भारत आना सफल रहा’, जानें G20 समिट के लिए भारत आए ब्रिटेन के PM Rishi Sunak ने क्या कुछ कहा

Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस समय भारत में हो रही G20 समिट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने भारत आने पर खुशी व्यक्त की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 9, 2023 12:37 अपराह्न

Rishi Sunak
Follow Us
---Advertisement---

Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) इस समय G20 समिट (G20 Summit 2023) के लिए भारत आए हुए हैं। वैसे तो ये समिट आज (9 सितंबर) से शुरू हुई है, लेकिन सुनक एक दिन पहले ही बैठक के लिए भारत पहुंच गए थे। भारत आने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की है।

भारत के लिए महान वर्ष बन रहा है 2023

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मून मिशन चंद्रयान-3, जी20 और क्रिकेट विश्व कप के साथ 2023 भारत के लिए एक महान वर्ष बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष वैश्विक मंच पर भारत की जगह और भू-राजनीति में इसके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि यहां हर किसी को भारत के इस वर्ष पर अविश्वसनीय रूप से गर्व होगा।

‘जी20 के लिए भारत सही समय पर सही देश’

इस दौरान उन्होंने G20 समिट की मेजबानी करने के लिए भारत का सही देश बताया। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सही समय पर सही देश है। ऋषि सुनक ने आगे कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत की अध्यक्षता में जी20 को सफलता मिले। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ दिनों के विचार-विमर्श और निर्णय के लिए बहुत अच्छे दिन होंगे। आने वाले दो दिन हम सभी व्यस्त विचार-विमर्श के गवाह होंगे।

वहीं, जब उनसे 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन थीम है। मैं ब्रिटेन और भारत के बीच उस अविश्वसनीय जीवंत पुल का उदाहरण हूं जिसका वर्णन प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

‘हिंदु होने पर मुझे गर्व है, भारत आना सफल रहा’

इस दौरान ऋषि सुनक ने हिंदू धर्म से जुड़ाव पर भी अपनी बाते रखी। उन्होंने कहा, “मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है, मैं ऐसा ही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मेरे यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन कर सकूंगा। अभी रक्षा बंधन था जिसमें मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी, मेरे पास दूसरे दिन ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था, लेकिन उम्मीद है जैसा कि मैंने कहा कि हम अगर किसी मंदिर जाएं तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा। मेरा मानना है कि आस्था एक ऐसी चीज है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में आस्था रखता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026