---Advertisement---

‘मुझे आश्चर्य है मैं कैसे बच गया..,’ Ahmedabad Plane Crash के बाद जिंदा बचे एकमात्र शख्स ने ऑन कैमरा बयां किया आंखों देखा हाल; आप भी सुनें

Ahmedabad Plane Crash के बाद जिंदा बचे एकमात्र शख्स विश्वास कुमार ने आंखों देखी स्थिति बयां की है। डीडी न्यूज से बात करते हुए विश्वास कुमार ने बताया है कि हादसा बहुत भयावह था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 13, 2025 1:21 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: भयानक मंजर की बानगी दुनिया ने देख ली है। कैसे 242 यात्रियों व क्रू सदस्यों को लेकर उड़ान भरने वाला Air India का विमान जल कर खाक हो गया, ये किसी से नहीं छिपा है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम में एकमात्र यात्री विश्वास कुमार जिंदा बचे हैं। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विश्वास कुमार ने कहा है कि वो खुद आश्चर्यचकित हैं कि कैसे बच गए। उन्होंने पीएम मोदी से अपनी मुलाकात का जिक्र भी किया है। ऑन कैमरा Ahmedabad Plane Crash से जुड़ी आंखों देखी स्थिति बयां करते हुए विश्वास कुमार की आंखें नम होने लगीं। एयर इंडिया दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र शख्स ने बताया है कि कैसे विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटना की भेंट चढ़ गया।

भीषण घटना Ahmedabad Plane Crash के बाद जिंदा बचे शख्स ने बयां किया आंखों देखा हाल

डीडी न्यूज से खास बात करते हुए विश्वास कुमार ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आंखों देखी स्थिति बयां की है। उन्होंने बताया कि Air India का विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद लड़खड़ाया। फिर ऐसा लगा जैसे बीच हवा में स्टक हो गया हो। विश्वास कुमार ने डीडी न्यूज संवाददाता से बात करते हुए कहा कि विमान के उड़ान भरने के मिनटों बाद ही प्लेन की लाइट बंद हो गई। फिर कुछ ग्रीन-व्हाइट सा हुआ और विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विश्वास कुमार कहते हैं कि मुझे खुद यकीन नहीं है कि मैं जिंदा हूं। मुझे आश्चर्य है कि मैं कैसे बच गया। Ahmedabad Plane Crash की आंखों देखी ये स्थिति बताते हुए विश्वास कुमार मायूस नजर आए।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद जिंदा बचे एकमात्र शख्स से मिले PM Modi!

दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार कुल 242 में से 241 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विश्वास कुमार ही एकमात्र ऐसे शख्स हैं जो विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जिंदा बचे हैं। पीएम मोदी ने Ahmedabad Plane Crash के बाद मौका पर पहुंचकर विश्वास कुमार से भेंट किया है। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और चश्मदीद से आंखों देखा हाल पूछा। फिलहाल विश्वास कुमार का इलाज जारी है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026