---Advertisement---

2000 Rupee Note: कल से रद्दी हो जाएगा 2 हजार का नोट, बदलवाने का आज अंतिम दिन, जान लीजिए अगर चुके तो फिर क्या होगा?

2000 Rupee Note: दो हजार रुपये के नोट्स को बदलवाने या जमा करवाने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद आप सिर्फ आरबीआई के कार्यालयों में ही इन नोटों को बदलवा या जमा करा सकेंगे। 7 अक्टूबर के बाद ये नोट लेनदेन के लिए स्वीकृत नहीं होंगे।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 7, 2023 8:12 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

2000 Rupee Note: अगर आपके घर पर अभी भी दो हजार रुपये का नोट पड़ा हुआ है, तो आज ही इसे बदलवा लें या उसे तुरंत बैंक में डाल दें। क्योंकि आज बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलवाने की आखिरी तारीख है। यानी कल से 2000 हजार रुपये का नोट पूरी तरह अमान्य हो जाएगा।

इससे पहले 2000 रुपये का नोट बदलवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई थी। लेकिन, बाद में RBI ने समय सीमा को बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया था। ऐसे में नोट बदलवाने की समय सीमा आज खत्म हो रही है। आज शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले हैं। ऐसे में आप आसानी से बैंक जाकर 2000 के नोटों को बदलवा सकते हैं।

जिन्होंने नोट नहीं बदलवाए उनका क्या होगा?

हालांकि, 8 अक्टूबर से 2,000 रुपये के नोट केवल RBI कार्यालयों में ही बदले जा सकेंगे और अब इसे कानूनी मुद्रा नहीं माना जाएगा। लोगों को 8 अक्टूबर से 19 आरबीआई कार्यालयों में नोट बदलने होंगे क्योंकि बैंक शाखाएं अब मुद्रा जमा करने या बदलने की सुविधा नहीं देंगी। लोग देश के भीतर भी 2,000 रुपये के नोट इंडिया पोस्ट के माध्यम से आरबीआई के 19 कार्यालयों में से किसी भी कार्यालय में भेजकर अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं।

2 हजार के 87 फीसदी नोट बैंकों में वापस पहुंचे

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा था कि चलन से हटाए गए 2 हजार रुपये के नोटों में से 87 फीसदी वापस बैंकों में वापस आ चुके हैं। आरबीआई गवर्नर ने दावा किया था कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोटों में से 12,000 करोड़ अभी भी वापस नहीं आए हैं। आरबीआई के मुताबिक, 29 सितंबर से अब तक 3.42 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ चुके हैं, जबकि 14,000 करोड़ रुपये के नोट अभी भी वापस नहीं आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

कल का मौसम 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 7, 2026

Rain Alert 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Leave a Comment