DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath की नीतियों का असर! बीते 8 वर्षों में दुगने से ज्यादा बढ़ी जीएसडीपी, निर्यात के मामले में भी यूपी ने लगाई लंबी छलांग

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी में निर्यात लंबी छलांग लगाता नजर आ रहा है। ये सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों का असर है कि बीते 8 वर्षों में निर्यात में 1 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं यूपी की जीएसडीपी यानी सकल राज्य घरेलू उत्पाद बीते 8 वर्षों में 2.2 गुना की वृद्धि के साथ नई ऊंचाई को छू रहा है।

यूपी में किसान जहां एक ओर ‘नए उत्तर प्रदेश‘ के संकल्प संग समृद्धि के बीज बो रहे हैं। वहीं युवा स्टार्टअप और तकनीक से सपनों को नए पंख दे रहा है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार की नीतियों के बदौलत आज एक्सप्रेस-वे से लेकर एयरपोर्ट तक विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर सूबे को भारत की आर्थिक धुरी बना रहे हैं। इन सभी उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त की है और जनता का आभार जताया है।

जीएसडीपी के साथ निर्यात के मामले में यूपी की लंबी छलांग

प्रदेश की स्थिति पिछले 8 वर्षों में काफी हद तक बदली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंकड़े पेश करते हुए पिछले 8 वर्षों में जीएसडीपी और निर्यात में हुए इजाफे का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे वर्ष 2016-17 में जो GSDP मात्र 13.30 लाख करोड़ थी, वह 2024-25 में बढ़कर 29.78 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। बीते 8 वर्षों में GSDP में 2.2 गुना वृद्धि हुई है।

इससे इतर निर्यात के आंकड़े भी सामने आए हैं। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी पोस्ट के मुताबिक वर्ष 2016-17 में यूपी से मात्र 84000 करोड़ रुपए का निर्यात होता था। हालांकि, 2024-25 तक निर्यात 186060 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ये पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश के निर्यात में 1 लाख करोड़ की वृद्धि को दर्शाता है। सीएम योगी की नीतियों का असर है कि ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ का संकल्प साकार हो रहा है।

यूपी CM Yogi Adityanath की नीतियों का सार्थक असर

निर्यात और जीएसडीपी के क्षेत्र से इतर भी कई मामलों में यूपी की तस्वीर बदल रही है। ये सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों का असर है जो नए उत्तर प्रदेश का सपना साकार हो रहा है। यूपी में एक्सप्रेसवे की जाल बिछ रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रूप में यूपी के लोगों को शानदार सड़कें समर्पित की जा रही हैं। प्रयागराज और अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में एयरपोर्ट भी यूपी की बदलती तस्वीर का हिस्सा है। ये सब यूपी सरकार की नीतियों के सार्थक असर का परिणाम है।

Exit mobile version