Independence Day 2026: पूरा देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने लाल किला के प्राचीर से कई बड़ी उद्घोषणा की है। उन्होंने जेन-जी से लेकर महिलाओं समेत कई प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखीं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2047 तक अपने विकसित भारत को लेकर जानकारी दी है।
पीएम ने कहा कि भारत पहले फ्रैजाइल फाइव देशों में गिना जाता था, लेकिन भारत पिछले 12 सालों में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। गौरतलब है मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध से अर्थव्यवस्था में थोड़ी लगाम लगी है, लेकिन फिर भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Independence Day 2026 पर पीएम मोदी की बड़ी उद्घोषणा
फ़्री ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा – कोचिंग क्लास की होड़ हमारे मिडिल-क्लास परिवारों के लिए एक बहुत बड़ा बोझ बन गई है। हर माता-पिता को लगता है कि अगर वे अपने बच्चे को कोचिंग क्लास नहीं भेजते, तो उन्हें ‘प्रतिष्ठित’ परिवार नहीं माना जाएगा। हमें उन हज़ारों करोड़ रुपयों की चिंता है जो ये गरीब और मिडिल-क्लास परिवार खर्च करते हैं। हम उन्हें इस खर्च से बचाना चाहते हैं। हमने अपने युवाओं के लिए अलग-अलग कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की फ़्री ऑनलाइन कोचिंग देने का फ़ैसला किया है।
सिविल डिफेंस में सुधार – सुरक्षा की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक ट्रेनिंग और बेहतर क्षमताएं।
स्पोर्ट्स टैलेंट हंट – गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान।
सेमीकंडक्टर – 1-2 साल के अंदर 7-8 नए प्रोडक्शन प्लांट शुरू किए जाएंगे।
न्यूक्लियर एनर्जी – 2047 तक 100 GW क्षमता का लक्ष्य और 6-7 साल के अंदर 5 नए रिएक्टर शुरू किए जाएंगे।
AI यूथ स्किलिंग – देशव्यापी मिशन मोड के ज़रिए अगले साल 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विकसित भारत को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
विकसित भारत पर पीएम मोदी ने जोड़ देते हुए कहा कि “आज मैं आपको ‘सप्त सिंधु’ की याद दिलाना चाहता हूँ। अब, एक विकसित भारत बनाने के लिए हमें एक नई ऊर्जा की ज़रूरत है। ‘सप्त धारा’ की पहली शक्ति है – मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर। इसके लिए हमें तीन चीज़ों पर ध्यान देना होगा – लागत, गुणवत्ता और पैमाना।
In his Independence Day speech, PM Modi says, “Today I want to remind you of ‘Sapta Sindhu’. Now, to build a Viksit Bharat, we need a new current. The first ‘shakti’ of the Sapta Dhara is- manufacturing sector. For this, we need to need to focus on three things -Cost, quality and… pic.twitter.com/OJCrkdyMbo
— ANI (@ANI) August 15, 2026
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यही हमारी ब्रांड वैल्यू होगी। दूसरी शक्ति है फूड प्रोसेसिंग। नए FTAs के साथ, अब हमारी पहुँच बड़े ग्लोबल बाज़ारों तक हो गई है। तीसरी शक्ति है टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी।”







